सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और विभाग के आला अफसरों ने शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सभी जरूरी पाठ्य सामग्री (Study Material) ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी करने की प्रक्रिया में भी लगा हुआ है।
इस परीक्षा के आयोजन के साथ ही विभाग के सामने एक बड़ा कानूनी सवाल खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग अब विधि विशेषज्ञों (Legal Experts) से यह कानूनी राय ले रहा है कि साल 2005 से 2009 के बीच व्यापमं (VYAPAM) के माध्यम से परीक्षा पास कर नियुक्त हुए शिक्षकों को भी इस पात्रता परीक्षा के दायरे में रखा जाएगा या नहीं। इस कानूनी राय के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
इस पात्रता परीक्षा के दायरे में प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक आ रहे हैं। इस बीच, 'अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश' ने भोपाल में सभी संबद्ध प्रांत अध्यक्षों की एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी रिव्यू याचिकाओं (Review Petitions) के खारिज होने के बाद पैदा हुए हालातों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इन विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने अब टीईटी (TET) के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े और व्यापक संघर्ष का बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।
संयुक्त मोर्चा ने अपनी बैठक में निर्णय लिया है कि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को दिल्ली में एक विशाल राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए देश भर के अलग-अलग राज्यों के शिक्षक संगठनों से तालमेल बिठाया जा रहा है। आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी बुलाई गई है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के शिक्षकों को इस मुहिम से जोड़ने और परीक्षा के विरोध में एकजुट करने के लिए जल्द ही पूरे प्रदेश में 'जागरूकता यात्रा' निकाली जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।