मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को अब चतुर्थ क्रमोन्नति (Fourth Time Scale) का लाभ मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों में खुशी की लहर है।
अब तक शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर क्रमोन्नति दी जाती थी। नए नियमों के अनुसार, अब 35 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को भी उच्चतर वेतनमान का फायदा मिलेगा। यह निर्णय उन शिक्षकों के लिए संजीवनी साबित होगा जो पात्रता के बावजूद पदोन्नति से वंचित रह गए थे।
एरियर का भुगतान: यह योजना 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएगी। इस अवधि के बाद पात्रता रखने वाले शिक्षकों को लगभग 1.25 लाख से 1.80 लाख रुपये तक का एरियर मिलने का अनुमान है।
वेतन में वृद्धि: 35 साल की सेवा पूरी करने पर शिक्षकों को उच्च पे-लेवल (Pay Level) में फिक्स किया जाएगा, जिससे उनके मासिक वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
सरकारी खजाने पर प्रभाव: इस फैसले से मध्यप्रदेश सरकार पर करीब 117 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले शिक्षक दिवस पर इस योजना की घोषणा की थी। कैबिनेट की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के बाद अब इसे जमीनी स्तर पर लागू कर दिया गया है। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक तीनों श्रेणियों के शिक्षक इस दायरे में आएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।