मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।

मुख्य बातें:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में कहा कि राम पथ गमन और चित्रकूट में वनवासी रामलोक के लिए 3 हजार करोड रुपए के कार्य मंजूर हुए है। मां शारदा के आषीर्वाद से नवगठित मैहर जिला तेजी से विकास कर रहा है। हमने प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाया है। अब हम सब मिलकर नशा मुक्त बनायेंगे। भावी पीढी को नशे की राह से बचाने के लिए उसे सही शिक्षा और संस्कार देना आवश्यक है। विंध्य में 17 साल से बरगी नहर के पानी का इंतजार था। टनल का कार्य पूरा हो गया है। कुछ ही माह में मां नर्मदा का पानी विंध्य के मैहर, सतना, रीवा जिलों के किसानों के खेतों में पहुंच जायेगा। सांसद गणेश सिंह 70 दिन की पदयात्रा निकालकर नर्मदा से सिंचित क्षेत्र के किसानों के बीच जायेंगे।
नवाचार में मोहन यादव ने सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के नवाचारों की सराहना करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि नवाचार के मामले में मुख्यमंत्री ने देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में शुरू किया गया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान इसका बड़ा उदाहरण है।
सांसद ने मैहर जिले के विकास से जुड़ी कई मांगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उन्होंने सबसे पहले मुकुंदपुर टाइगर सफारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुकुंदपुर की टाइगर सफारी मैहर जिले में है, लेकिन परिसीमन के दौरान इसे कहीं और ले जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मैहर की जनता की ओर से मांग की कि मुकुंदपुर टाइगर सफारी को मैहर जिले में ही रखा जाए।
सतना-मैहर को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ने की मांग
गणेश सिंह ने भारत सरकार की मदद से बनाए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें सतना और मैहर दोनों जिले छूट रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दोनों जिलों को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सतना और मैहर पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, इसलिए इन्हें इस परियोजना से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
विधायक की पहल पर मैहर को मिला 450 करोड़ का विकास पैकेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर आगमन पर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 104.43 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण और 146.05 करोड़ रुपये के 10 कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त करीब 200 करोड़ रुपये की नई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की गई। इस तरह मैहर को एक ही दिन में कुल मिलाकर 450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात प्राप्त हुई। राजनीतिक हल्कों में इसे मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के निरंतर प्रयासों के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक श्री चतुर्वेदी ने लगातार मैहर के विकास से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर पर उठाया था, जिसका असर अब जमीन पर विकास कार्यों के रूप में दिखाई दे रहा है। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि मैहर के चहुंमुखी विकास के लिए यह सौगात ऐतिहासिक कदम साबित होगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनता ने भी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की।
इन कार्यों का लोकार्पण
सांदीपनी विद्यालय मैहर भवन (48.24 करोड़), बठिया-चोराहटा मार्ग (13.14 करोड़), जल गंगा अभियान के तहत 564 कार्य (12.19 करोड़), नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन ताला (7.58 करोड़), पुलिस कंट्रोल रूम (2.51 करोड़) सहित कुल 13 कार्य।
इनका भूमिपूजन
धनवाही माइक्रो सिंचाई परियोजना (53.73 करोड़), सांदीपनी विद्यालय रामनगर भवन (40.83 करोड़), पीएमजीएस-4 के तहत रामनगर के 18 मार्ग (21.11 करोड़), माँ शारदा माता मंदिर परिक्रमा मार्ग विकास कार्य (8.95 करोड़), पीजी कॉलेज मैहर नवीन भवन (7.87 करोड़) सहित कुल 10 कार्य। सीएम द्वारा मंच से जिन नई परियोजनाएं घोषित की गई उनमें (करीब 200 करोड़) 140 करोड़ की लागत से नवनिर्मित जिला अस्पताल, 25 करोड़ की लागत से नया स्टेडियम, बदरा में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, गुंड़वारा में कन्या हाईस्कूल उन्नयन एवं नया आईटीआई केंद्र तथा विधायक की मांग पर गौशाला निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा सीएम ने की।
मां शारदा की पूजन-अर्चन कर सीएम ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मां शारदा का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा की पावन नगरी मैहर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
ये रहे मौजूद
समारोह में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह,नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कमलेश सुहाने स्थानीय जनप्रतिनिधि गण तथा हजारों बहनें उपस्थित रहीं। समारोह में कमिश्नर रीवा शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेष प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर संजना जैन, अपर कलेक्टर सतना विकास सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह