NEET Paper Leak Protest in Bhopal: भोपाल में नीट परीक्षा धांधली के विरोध में CM हाउस का घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सहित 200 कांग्रेसी हिरासत में।

नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने उग्र प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। आंदोलनकारियों के भारी हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रेडक्रॉस चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प हुई और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

बैरिकेडिंग पर चढ़े राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गया जब NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कार्यकर्ता लगातार सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि पांच बार वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के सामने डटे रहे और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
पटवारी समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में
बवाल के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की तरफ जूता फेंक दिया, जिससे मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी बेहद नाराज हो गए। पुलिस ने तत्काल लाउडस्पीकर (माइक) से कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वर्दीधारियों के साथ इस तरह की अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके ठीक बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर मौके से ले गई।

शिक्षा मंत्री तुरंत दें इस्तीफा
हिरासत में लिए जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में हुई ऐतिहासिक गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य इस समय दांव पर लगा है और युवाओं के सपनों के साथ ऐसा क्रूर खिलवाड़ देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।