सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' के प्रकाशन के साथ ही देश की राजनीति में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
पुस्तक में सोनिया गांधी ने अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ और उनकी सलाह का उल्लेख करते हुए 1999 के एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र किया है। सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में अर्जुन सिंह को दिए गए इस महत्व को लेकर सीधी जिले से लेकर पूरे मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और अर्जुन सिंह के समर्थकों में खासा उत्साह और चर्चा देखी जा रही है।
1999 के राजनीतिक घटनाक्रम में अर्जुन सिंह की सलाह का उल्लेख
पुस्तक में सोनिया गांधी ने वर्ष 1999 में केंद्र में सरकार बनाने की कांग्रेस की कोशिशों का उल्लेख किया है। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार लोकसभा में एक वोट से गिर गई थी और कांग्रेस के सामने वैकल्पिक सरकार बनाने की संभावना थी। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में स्वीकार किया है कि उस दौरान उन्हें अर्जुन सिंह की सलाह माननी चाहिए थी। अर्जुन सिंह ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने एक अन्य नेता की बात पर भरोसा किया, जो बाद में उनके अनुसार पूरी तरह बेईमान साबित हुआ। सोनिया गांधी ने इस घटनाक्रम को अपनी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में दर्ज किया है।
सीधी से दिल्ली तक सियासी गलियारों में चर्चा
इस उल्लेख के सामने आने के बाद अर्जुन सिंह के समर्थक वर्ग एवं उनके गृह जिले सीधी में विशेष प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कांग्रेसजनों और उनके समर्थकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजनीति के इतने महत्वपूर्ण दौर के अनुभवों को सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में स्थान देकर अर्जुन सिंह की राजनीतिक भूमिका और दूरदर्शिता को फिर से रेखांकित किया है। सोशल मीडिया पर भी पुस्तक के अंश और समाचारों के संदर्भ साझा किए जा रहे हैं। समर्थक अपने-अपने अंदाज में अर्जुन सिंह के राजनीतिक व्यक्तित्व, अनुभव और कांग्रेस संगठन में उनके योगदान को याद कर रहे हैं।
सीधी जिले की राजनीति और पहचान में अर्जुन सिंह का नाम हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेश की राजनीति से लेकर केंद्र सरकार तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। ऐसे में सोनिया गांधी की आत्मकथा में उनके राजनीतिक परामर्श का उल्लेख सामने आने से जिले के लोगों के बीच भी इस पुस्तक को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कुल मिलाकर सोनिया गांधी की पुस्तक का यह प्रसंग केवल कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक घटनाओं का स्मरण भर नहीं है, बल्कि इसने मध्य प्रदेश की राजनीति में अर्जुन सिंह के योगदान और उनकी राजनीतिक विरासत को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ला दिया है।
रिपोर्ट: आर.बी.सिंह 'राज'

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह