लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी ने सरकार को घेरा। जानिए संसद सत्र की सभी बड़ी और लाइव अपडेट्स।

लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। यह विधेयक वर्ष 2024 में बनाए गए कानून में संशोधन का प्रस्ताव करता है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में कहा कि इस नए संशोधन से देश में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी। वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शुरुआत में चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया था, जिसे बाद में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर बढ़ाकर 8 घंटे (जरूरत पड़ने पर 10 घंटे) कर दिया गया।
05. 20 PM
चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नवनियुक्त शिक्षा मंत्री के चयन पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को ऐसे पद पर बैठाया गया जिसने पहले गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की थी। इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा सांसदों ने प्रियंका गांधी से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। इस पर पलटवार करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह प्रह्लाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो के मामले में दिए गए बयानों के सबूत सदन में पेश कर देंगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता होने के नाते इस तरह का चरित्र हनन करने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर अत्यधिक दबाव के कारण सैकड़ों बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं और उससे भी अधिक संख्या में छात्र डिप्रेशन का शिकार हैं। परिवारों की स्थिति यह हो गई है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हें बैंक से लोन लेना पड़ता है और अपने सामान बेचने पड़ते हैं, फिर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि बच्चों को नौकरी मिलेगी।
सदन में युवाओं पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों पर लाठीचार्ज करने और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था? "जब मैं एक घायल छात्रा से मिलने गई, तो उसकी मां ने रोते हुए कहा कि सुबह से बड़े-बड़े नेता आए, वह भी आए जिनकी वजह से बेटी का यह हाल हुआ। देश के युवाओं पर पैलेट गन चलवाने की क्या जरूरत थी? यह सदन किसी सांसदों की जागीर नहीं है।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार वादे नहीं बल्कि केवल 'जुमले' देती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो लोग अपने यहां का चढ़ावा नहीं बचा सके, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे? भगवान के दरबार से दान गायब हो गया।" अखिलेश के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी नेता होने के नाते उन्हें याद रखना चाहिए कि छात्र आंदोलन के बाद सरकार बिल लेकर आई है, जबकि पहले के समय में आंदोलन को कुचलने के लिए इमरजेंसी लगा दी जाती थी। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, "इमरजेंसी तो नहीं देखी, लेकिन इमरजेंसी में क्या-क्या हुआ वो दिल्ली में भी देखने को मिल गया। याद दिला दूं कि इमरजेंसी के बाद बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ था, इस बार भी परिवर्तन होकर रहेगा।"
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "सही परीक्षा हर छात्र का अधिकार है। यह सरकार इस चीज की मास्टर है कि जब संस्थाएं फेल होती हैं, तो कमेटी का ऐलान कर दो और जब गवर्नेंस फेल हो जाए, तो कानून बदल दो।" उन्होंने कहा कि 'न्यू इंडिया' में बार-बार पेपर लीक होना और परीक्षाओं के परिवहन के लिए एयरफोर्स तक को लगाना पड़ना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
DMK सांसद दयानिधि मारन ने 'वन इंडिया, वन एग्जाम' की नीति का विरोध करते हुए कहा कि आज जो देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन्होंने कभी NEET परीक्षा पास नहीं की थी। उन्होंने NEET को खत्म करने की अपनी पुरानी मांग दोहराई।
TDP सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार समस्या की जड़ को अच्छी तरह समझ चुकी है और जरूरी बदलाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह