रक्षाबंधन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा-भोपाल के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सतना सहित विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ बढ़ने लगी है। सबसे बुरी हालत आगामी दिनों में भोपाल, दिल्ली, मुम्बई, सूरत व अन्य बड़े महानगरों से आने वाली ट्रेनों की होगी। अभी से राखी के त्योहार को लेकर भोपाल रूट से आने वाली रेवांचल, भोपाल-रीवा ओवरनाइट, कामायनी एवं क्षिप्रा एक्सप्रेस में यात्रियों को भोपाल से सतना आने के लिए कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। रेलवे प्रशासन ने त्योहार में यात्रियों की राह आसान करने के लिए रीवा से भोपाल के बीच 4 सुपरफास्ट स्पेशल तो भोपाल से रीवा के बीच 3 विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इससे विंध्य के साथ-साथ सागर, दमोह एवं भोपाल आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार 25 से 31 अगस्त के बीच रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह भी दी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस तरह चलेंगी ट्रेनें
02155/56 रीवा-भोपाल एक-एक ट्रिप में - 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना अगले दिन सुबह मैहर 5.35, सतना 6.15 पर आएगी और 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। 26 अगस्त को 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल शाम 6.35 बजे रीवा से रवाना होगी जो सतना 7.30, मैहर 7.58 पर आएगी और 27 अगस्त को सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
02189/90 एवं 02179/80 रीवा-भोपाल दो-दो ट्रिप में - 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 26 और 27 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन मैहर 5.35, सतना 6.15 पर आएगी और 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे चलेगी जो सतना 1.20, मैहर 1.50 पर आएगी और रात 9.00 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त को भोपाल से रात 10.25 पर चलेगी जो अगले दिन मैहर सुबह 5.35, सतना 6.15 पर आएगी और रीवा 7.20 पर पहुंचेगी। 02179 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को रीवा से शाम 6.35 पर रवाना होगी जो सतना 7.30, मैहर 7.58 पर आएगी और 27 अगस्त को सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
02154 रीवा-भोपाल वन वे स्पेशल- 02154 रीवा-भोपाल वन वे स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को रीवा से शाम 6.35 पर चलेगी, जो सतना 7.30, मैहर 7.58 पर आएगी और भोपाल अगले दिन सुबह 4.30 पर पहुंचेगी।
रानी कमलापति नहीं जाएंगी ट्रेनें
अप-डाउन की इन गाड़ियों में कोई भी ट्रेंन रानी कमलापति स्टेशन से नहीं चलेगी। रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, बीना एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।