रीवा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर की बड़ी अव्यवस्था सामने आई है। कन्फर्म टिकट होने के बाद भी 15 यात्रियों को दिल्ली की फ्लाइट में जगह नहीं मिली क्योंकि एयरलाइन ने छोटा विमान भेज दिया था।

रीवा। स्टार समाचार वेब
रीवा एयरपोर्ट पर रविवार रात अलायंस एयर की एक बड़ी लापरवाही के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने 72 सीटों की बुकिंग ली थी, लेकिन मौके पर केवल 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया। इस अव्यवस्था के चलते कन्फर्म टिकट होने के बावजूद 15 यात्रियों को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में जगह नहीं मिल सकी और उन्हें एयरपोर्ट से ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।
प्रभावित यात्रियों में शामिल अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर तीखा हमला बोला है। शिवानी को सोमवार को एक महत्वपूर्ण इंटरव्यू के लिए दिल्ली पहुंचना था। उन्होंने बताया कि वह रात 9 बजे की फ्लाइट के लिए समय से दो घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। इसके बावजूद बोर्डिंग के समय उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि सिस्टम में उनके नाम का टिकट नहीं है। लगभग एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीटें कम होने के कारण वे यात्रा नहीं कर सकतीं।
यात्रियों का मुख्य आरोप है कि एयरलाइन ने विमान बदलने की कोई भी पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी थी। जब शिवानी और अन्य यात्रियों को उड़ान भरने से रोका गया, तो उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक हंगामा चलता रहा और यात्रियों ने प्रबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस तरह की अव्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, क्योंकि कई लोगों के जरूरी काम इस लापरवाही की वजह से प्रभावित हुए।
हंगामे की स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट और एयरलाइन से जुड़े अधिकारियों ने मौके पर यह स्वीकार किया कि छोटा विमान आने की वजह से सीटें कम पड़ गईं, जिसके कारण 15 यात्रियों को यात्रा से वंचित करना पड़ा। हालांकि, इस गंभीर लापरवाही पर अब तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यात्रियों ने इस मामले में मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।
सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।
सतना में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। फिजिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि एक छात्र केंद्र संबंधी गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित रह गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम जिले की बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है। गराडू को मालवी गराडू के नाम से यह मान्यता मिली है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप आज भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचकर चीता प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। भारत में अब 52 चीते हैं। राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।