रीवा के अमहिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने आज नगर निगम की कार्रवाई होगी। 150 से अधिक दुकानों और निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा, सड़क चौड़ीकरण के तहत यातायात सुधार की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अमहिया मार्ग के अतिक्रमणकारियों को दी गई दो दिन की मोहलत आज समाप्त हो गई है। इसके साथ ही नगर निगम टीम जेसीबी उतारने की योजना बना चुकी है। बुल्डोजर की मदद से अब अतिक्रमण हटाया जायेगा यानी मार्ग में स्थित भवनों को नेस्तानाबूद किया जायेगा। यह कार्रवाई अमहिया मार्ग के चौड़ीकरण को दृष्टिगत रखते हुये की जाएगी। यह कवायद पिछले एक साल से प्रक्रिया में है, जो अब मूर्तरूप लेने को तैयार है।
ज्ञात हो कि मास्टर प्लान 2021 में सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक की सड़क का चौड़ीकरण शामिल रहा। प्रशासन ने मास्टर प्लान के हिसाब से काम नहीं किया। अब अगला मास्टर प्लान इन्हीं अधूरी कार्रवाईयों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा। यही वजह है कि नगर निगम और प्रशासन ने अमहिया मार्ग को चौड़ीकरण का निर्णय लिया है। मार्ग को करीब 15 से 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए पहले ही चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। राजस्व और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से दो मर्तबा सीमांकन की कार्रवाई की। नापजोख में करीब 165 घर फंस रहे हैं। इसमें अधिकांश अवैध तरीके से आगे बढ़ाकर घर और दुकान बनाने वाले हैं। कुछ निजी भूमि पर बने मकान भी फंस रहे हंै, लेकिन उन्हें प्रशासन फिलहाल कार्रवाई से दूर रखे हुए हैं। अतिक्रमणकारियों को नापजोख के बाद नोटिस जारी किया गया था। पहले सभी के रिकार्ड मंगाए गए थे। बाद में सभी को अल्टीमेटम नोटिस जारी किया गया। हाल ही में नगर निगम कमिश्नर डॉ. सौरभ सोनवणे और एसडीएम अनुराग तिवारी ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से संवाद भी किया गया। सभी दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह अपना अतिक्रमण खुद ेहटा लें वर्ना नगर निगम को तोड़ना पड़ेगा। इस पर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाने की हामी भरी थी। हालांकि हामी भरने के बाद भी लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। यही वजह है कि अब सोमवार से नगर निगम और प्रशासन ही जेसीबी लेकर उतरने की तैयारी में है।
18 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क
वर्तमान समय में सड़क की चौड़ाई करीब 7-8 मीटर ही है। इस सड़क को ढ़ाई गुना चौड़ा किया जाना है। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक सड़क की चौड़ाई 18 मीटर करना था। इसके बाद गल्ला मंडी गुरुद्वारा मार्ग तक 15 मीटर सड़क चौड़ी किया जाना था। गल्ला मंडी से अस्पताल चौराहा तक की सड़क 18 मीटर चौड़ी करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि इसमें एक और चौड़ाई का मापदंड तय कर दिया गया है। कुछ जगह 12 मीटर तक ही सड़क की चौड़ाई रखी जाएगी। यह जगह नाला से द्वारिका नगर मोड़ के बीच का हिस्सा होगा। यहां कई घर निजी भूमि में भी आ रहे हैं। उनसे बच कर प्रशासन फिलहाल चलेगा।
सुपर स्पेशलिटी के सामने से होगी शुरूआत
लंबे समय से सुपर स्पेशलिटी के सामने की दुकानें प्रशासन को खटक रही थी। अब चौड़ीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सबसे पहली गाज इन्हीं दुकानदारों पर गिरेगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर लाइन से बनी दुकानों से की जाएगी। यहां पर लंबे समय से दुकानें संचालित की जा रही हैं। छोटी सी दुकान बनाई और सड़कों पर कई फीट कब्जा करके यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे। इस कार्रवाई से कम से कम लोगों को राहत मिलेगी। यह दुकानें रिफ्यूजी कालोनी की जमीन पर बनी हुई है।
150 प्लस दुकानें हैं जो पूरी तरह से अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। सभी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। कुछ लोग तोड़ भी रहे हैं। अब सोमवार से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
-सिद्धार्थ सिंह, कार्यपालन यंत्री जोन क्रमांक 3, नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।