एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा में हर 25वां व्यक्ति हायपर टेंशन यानी हाई बीपी का शिकार है। एनएफएचएस की रिपोर्ट में यह आकड़े सामने आये हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी बड़ी वजह बदलती जीवन शैली और अनियमित खानपान है। खास बात यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत व्यक्ति इस साइलेंट किलर कही जाने वाली बीमारी से अंजान हैं। यही वजह है कि हार्ट अटैक और बे्रन स्टोक से मौतों का आकड़ा पिछले कुछ सालों में बढ़ गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर बीमारियों को लेकर सर्वे कराया जाता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की रिपोर्ट कुछ माह पूर्व जारी की गई है। जिसमें देश के सभी जिलों के साथ रीवा के आकड़े भी प्रदर्शित हैं। रीवा जिले की आबादी वर्तमान समय में करीब 30 लाख के आसपास है।
इसमें से 1 लाख 19 हजार से अधिक हायपर टेंशन के मरीज हैं। यानी कुल आबादी का करीब चार प्रतिशत लोग इस बीमारी का शिकार हैं।
हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी की जद में हैं। सर्वे में यह भी पता चला है कि इसमें से करीब 50 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिन्हें इस बीमारी के बारे में पता भी नहीं है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में हाई बीपी के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन स्टोक से मृत्यु दर भी बढ़ी है। बहरहाल ऐसे मरीजों को समय पर उपचार की जरूरत होती है। हाई बीपी से संबंधित लक्षण दिखने पर इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिये, बल्कि चिकित्सकों के पास पहुंच कर उपचार कराना चाहिये।
उपचार और बचाव
अपने आहार में पोटैशियम और फाइबर युक्त फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। जंक फूड, प्रोसेस्ड मीट और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों से बचें। इसके अलावा वजन अधिक है, तो उसे संतुलित करें। थोड़ी सी भी वजन कम करने से बीपी पर बड़ा असर पड़ता है। योग, ध्यान या गहरी सांस लेने के व्यायाम इसको नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
एक्सपर्ट व्यू
आम तौर पर पहले यह बीमारी बुजुर्गो में होती थी। इसका कारण था कि पहले लोग की जीवन शैली में शारीरिक कार्य शामिल रहता था। लेकिन अब टेक्नोलॉजी का जमाना आ गया है। लोग बैठ कर काम करना पसंद कर रहे हैं। जिसके चलते बीमारियां घेर रही हैं। लोगों को बीमारी से बचने के लिए प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करना आवश्यक है। इसके अलावा अपने खान-पान में भी ध्यान देने की जरूरत है।
-डॉ. मनोज इंदूलकर, मेडिसिन विशेषज्ञ

पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह