रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
भगवान महामृत्युंजय की नगरी में कई स्थान आज भी ऐसे हैं जो अपने अतीत में वैभव का ऐसा खजाना संजो रखे हैं जो आज की चकाचौंध व आधुनिकता से कोसों दूर है। हम बात कर रहे हैं शहर के उपरहटी मोहल्ला में मौजूद एक ऐसे शिवलिंग की, जिसे उज्जैन के राजाधिराज महाकाल से इसकी तुलना की जाती है।
एक अत्यंत संकरी गली और अंदर प्रवेश करते ही मन को भा लेने वाला भूतभावन भगवान भोलेनाथ का वैभव जिसे देखकर मन श्रद्धा से भर जाता है। हालांकि यह स्थान वर्तमान समय पर अतिक्रमण के आवरण से ढंका हुआ है लिहाजा सामान्य आंखें इन्हें चाहकर भी नहीं तलाश पाती हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि रीवा राजगद्दी के सम्राट रहे महाराजा रघुराज सिंह ने अपनी पुस्तक में इस मंदिर के वैभव का जिक्र किया है। ऐसे में इस स्थान का महत्व 365 दिन है। जबकि श्रावण में यहां उपासना कुछ और ही बढ़ जाती है। मंदिर की देखरेख करने वाले कोई अधिकृत पंडा पुजारी नहीं थे। उस दौर में आसपास रहने वाले लोगों ने भोग प्रसाद व मंदिर की सुरक्षा की और पड़ोसी बाबा का नाम रख दिया। कहा जाता है कि यह मंदिर आदि शंकराचार्य के पंचमठ से भी पुराना है। उस दौर में यहां वर्तमान का किला भी मौजूद नहीं था।
भोलेनाथ की जलहरी टेढ़ी व पश्चिम की ओर मुड़ी
मंदिर के वर्तमान पुजारी पं. चंद्रशेखर द्विवेदी ने स्टार समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा कम से कम हजार साल पुरानी है। जो उज्जैन के महाकाल के समकक्ष है। भगवान की जलहरी टेढ़ी व पश्चिम दिशा की ओर मुड़ी हुई है। यही कारण है कि इस शिवलिंग को महाकाल की प्रतिमूर्ति से तुलना की जाती है।
यहां होते हैं दो बड़े आयोजन
मंदिर की सेवा में जुटे शिवभक्त व स्थानीय निवासी आशीष गुप्ता ने बताया कि यहां वर्ष में दो बड़े आयोजन होते हैं। जिसमें भारी संख्या में शिवभक्त जुटते हैं। उनके मुताबिक प्रत्येक माह के पहले दिन यहां भस्म आरती की जाती है। जो अपने आप में इसलिए विशेष है क्योंकि उसमें कंडे की राख का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा होली के पांचवें दिन अर्थात रंगपंचमी को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक, पूजा की जाती है जो अपने आप में अद्वितीय है। जिसका साक्षी बनने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा आसपास से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
रिपोर्ट: संजय मिश्रा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।