रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सकों ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से बिना चीरा लगाए नाक के रास्ते पिट्यूटरी ब्रेन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। मरीज स्वस्थ है और विशेषज्ञों ने इसे क्षेत्र की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि बताया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अब तक आपने सिर्फ कॉर्डियोलॉजी विभाग की ही उपलब्धियां सुनी होंगी लेकिन अब न्यूरो सर्जरी ने भी इतिहास रच दिया है। ऐसी सर्जरी कर डाली है जो रीवा जैसी जगह पर संभव नहीं था। न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने बिना चीरा टांका लगाए, ही नाक के रास्ते से ब्रेन ट्यूमर निकाल डाला। यह सर्जरी रीवा सुपर स्पेशलिटी का इतिहास बन गया है। इतना ही नहीं इस सर्जरी के बाद मरीज भी स्वस्थ्य है और आईसीयू में भर्ती है। यह आपरेशन न्यूरो सर्जन डॉ रंजीत झा के नेतृत्व में किया गया।
रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।न्यूरोसर्जरी टीम के नेतृत्वकर्ता डॉ. रंजीत झा ने अपनी टीम के साथ 66 वर्षीय महिला मरीज प्रेमवती यादव को नया जीवन दिया है। पिट्यूटरी ग्रंथि से उत्पन्न एक जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचा ली है। ट्यूमर को बिना सिर पर कोई चीरा लगाए केवल नाक के रास्ते पूरी तरह निकाल दिया। यह उपलब्धि न केवल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रीवा के लिए बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करने वाली है तथा यह संदेश देती है कि अब जटिल ब्रेन ट्यूमर की अत्याधुनिक और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी रीवा में ही सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस सफल आपरेशन में डॉ ऋषी गर्ग, एनेस्थीसिया से डॉ रवी प्रकाश एवं डॉ लाल प्रवीण सिंह , नर्सिंग स्टाफ प्रीतू दुबे ,दीप्तीजा सिंह , ओटी टेक्निशन आशीष विश्वकर्मा, नीरज सोलंकी एवं वार्ड बॉय शिवा अरखेल का विशेष योगदान रहा।
इंडोस्कोपिक तकनीक से किया गया आपरेशन
अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से की गई इस सर्जरी में खोपड़ी खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी। नाक के प्राकृतिक मार्ग से ट्यूमर तक पहुंचकर उसे पूर्णत: निकाला गया, जिससे मरीज को कम तकलीफ, कम रक्तस्राव, शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना तथा बिना किसी बाहरी निशान के उपचार का लाभ मिला। सर्जरी पूर्णत: सफल रही और मरीज प्रेमवती यादव सुरक्षित हैं तथा तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।
डिप्टी सीएम ने दी उपलब्धि पर बधाई
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने चिकित्सा दल को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा रीवा में इस प्रकार की उन्नत न्यूरोसर्जिकल सेवाओं की उपलब्धता पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वहीं, डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसिया, नर्सिंग तथा अन्य सहयोगी विभागों के समन्वित प्रयासों को दिया।
पिट्यूटरी ट्यूमर हो गया था
यह ट्यूमर ग्रोथ हार्मोन स्रावित करने वाला पिट्यूटरी ट्यूमर था। ऐसे ट्यूमर में हाथों और पैरों का आकार बढ़ना, चेहरे की बनावट में बदलाव, जबड़े का उभरना, आवाज का भारी होना, अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द, दृष्टि में कमी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। समय पर पहचान और उपचार से इन जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जमीन खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर केस में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर सीएम की गाज गिरी है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को सीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।