सती अनुसुइया जंगल में मिले युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर साजिश रची थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सती अनुसुइया के जंगल में मृत मिले युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ रची थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरप्तार किया है। तीनों को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजाशंकर वाजपेयी ने बताया कि 8 जून को सतना -चित्रकूट सड़क मार्ग से दो किमी अंदर सती अनुसुइया मार्ग में सड़क किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। दो दिन बाद मृतक की पहचान यूपी के प्रयागराज जिले के घुरपुर थानान्तर्गत दादूपुर अमिलिया निवासी संजीव उर्फ संजू पासी पिता सूर्यपाल पासी 35 वर्ष के रूप में उसकी मां गुलाब बाई व पत्नी अनीता देवी ने की। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मृतक पक्ष के बयानों में मृतक की पत्नी अनीता देवी के बयानों में विरोधाभास रहा। लिहाजा उस पर संदेह गहराया। विवचना में कुछ साक्ष्य मिले जिसके आधार पर साइबर सेल की मदद ली गई। तत्पश्चात मृतक की पत्नी अनीता को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके नाजायज रिश्ते पिछले तीन साल से अमित सिंह के साथ हैं। नाजायज रिश्ते की जानकारी पति को लग चुकी थी जिसके कारण वह अक्सर विवाद करता था। पति हैदराबाद में रहकर पेंटर का काम करता था, इन दिनों वह गांव आया हुआ था और वह फिर से हैदराबाद जाने वाला था। पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी अमित से मदद मांगी। अमित ने सहयोग का वादा किया। अमित ने अपने दोस्त शेरा की मदद ली। दोनों घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर संजीव को चित्रकूट ले आए। सती अनुुसुइया के पास नित्यक्रिया के लिए दोनों ने बाइक रोकी। इसके बाद अमित और शेरा ने धारदार चाकू से संजीव का गला रेत कर हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया। हत्या करने के पश्चात उसका मोबाइल, पहचान संबंधी दस्तावेज व रुपए आरोपियों ने निकाल लिए। चित्रकू ट थाना प्रभारी श्री वाजपेयी ने बताया कि हत्याकांड की कड़ियों को सुलझा कर आरोपी अमित सिंह पिता सूर्य प्रकाश सिंह निवासी खटागी थाना एयरपोर्ट जिला प्रयागराज, शेरा उर्फ राजू निषाद पिता पग्गल निषाद निवासी धनुवा थाना नैनी जिला प्रयागराज और मृतक की पत्नी अनीता देवी निवासी अमिलिया हाल निवास मामा- भांजा तालाब के पास थाना नैनी जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बिना नम्बर की बाइक व पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में एएसआई नेहा ठाकुर, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह, संदीप तिवारी, विनोद द्विवेदी, आरक्षक पुष्पेन्द्र नट, अनुज सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रामबगस नेतान के अलावा साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, एएसआई दीपेश पटेल, आरक्षक राहुल पटेल ने अहम भूमिका निभाई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।