सतना में पुराने बस स्टैंड बंद करने के विरोध में बस ऑपरेटरों का धरना, यात्री परेशान, प्रशासन सख्त।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पुराने बस स्टैण्ड से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद किए जाने और नए बस स्टैण्ड से सभी बसों के पूर्णत: संचालन को लेकर प्रशासन और बस ऑपरेटरों के बीच की रार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन जहां नए बस स्टैण्ड में शिफ्टिंग को लेकर सख्ती पर उतर आया है तो वहीं बस ऑपरेटरों ने भी प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुराने बस स्टैण्ड से नागौद - पन्ना, कोठी, बिरसिंपुर मार्ग की बसों का संचालन बंद कर धरना दिया। बस ऑपरेटरों की इस हड़ताल के समर्थन में स्थानीय व्यापारी भी आ गए और उन्होने अपनी दुकानें बंद कर दी।
स्थानीय दुकानदार भी साथ आए
बीते कई दिनों से पुराने बस स्टैंड को नव-निर्मित आईएसबीटी में पूरी तरह से शिफ्ट किए जाने को लेकर विरोध और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सतना जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन सहित सभी बस ऑपरेटरों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए बस स्टैंड को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि वहां अभी तक यात्रियों और बस संचालन से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, बस ऑपरेटरों का कहना है कि नवीन बस स्टैंड से कई रूटों पर बसों का समयबद्ध संचालन संभव नहीं है। वहीं, पुराने बस स्टैंड के दुकानदारों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि बस स्टैंड पूरी तरह शिफ्ट होने से उनका व्यापार चौपट हो जाएगा और हमारे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी, हड़ताल के चलते शहर से गांव और अन्य क्षेत्रों में जाने वाले यात्री कई घंटों परेशान हो रहे है, यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर बस ऑपरेटरों से संवाद करना चाहिए, हड़ताल के चलते शहर से गांव और अन्य क्षेत्रों में जाने वाले यात्री कई घंटों परेशान हो रहे है। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर बस ऑपरेटरों से संवाद करना चाहिए। बताया जाता है कि बस आपरेटरों का धरना रात्रि में भी जारी रहा।
यह भी पढ़ें: भारत गौरव ट्रेन तीर्थ यात्रा पैकेज: पुरी, अयोध्या, काशी और गया के दर्शन | IRCTC टूर 2026
जब-जब शासन डरता है पुलिस को आगे करता है
बस ऑपरेटरों की हड़ताल के दौरान बस स्टैंड में रामधुन के साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बस ऑपरेटरों ने इस दौरान कहा कि जब-जब शासन-प्रशासन किसी धरना प्रदर्शन से डरता है तो वह पुलिस को आगे कर देता है। बस ऑपरेटरों का यह भी कहना था कि सतना ऐसा पहला जिला है जहां एयरपोर्ट शहर के अंदर और बस स्टैंड शहर के बाहर है।
इलाज के लिए सतना आया था लेकिन अब फुलवारी (देवेन्द्र नगर) जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। प्रशासन को बस आॅपरेटरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि यात्रियों को हड़ताल की वजह से परेशानी न हो।
जगदेव प्रसाद शर्मा
बदखर से पढ़ने आती हूं, बस स्टैंड अगर पूरी तरह से मैहर बाईपास में शिफ्ट हो गया तो हम जैसे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। समूचा बस स्टैंड स्थानान्तरित न हो।
अलका
रामपुर से कोठी जाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ आई थी, लेकिन अब कोठी के लिए स्टैंड से बस ही नहीं मिल रही। अब इन बच्चों के साथ कोठी जा पाऊंगी या नहीं, लगभग दो घंटे से परेशान हूं।
सावित्री कोरी
बिरसिंंहपुर से सुंदरा (देवेन्द्र नगर) जाने के लिए सतना आई हूं, बस स्टैंड आकर पता चला कि बस ऑपरेटरों ने हड़ताल कर रखी है, कोई भी बस नहीं आ-जा रही है।
दुलारी
यह भी पढ़ें: सतना में हर्षोल्लास संग मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस भव्य समारोह परेड सांस्कृतिक आयोजन
आज फिर होगी बातचीत
बस ऑपरेटर और प्रशासन के बीच हल निकालने की चल रही कवायद के बीच बुधवार को एक बार फिर बस ऑपरेटरों की कलेक्टर के साथ बैठक होगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान कोई निर्णय नहीं हो सका। इस दौरान कई बस ऑपरेटर मौजूद रहे।
अर्न्तराज्यीय बस स्टैंड की कल्पना की गई थी, लेकिन उस कल्पना के हिसाब से काम नहीं हो रहा। प्रशासन को एक बस व्यवसाय के साथ-साथ जनहित को भी देखना था। जिस तरह से सेमरिया चौराहे से बस स्टैंड को मैहर बाईपास में शिफ्ट किए जाने की जल्दबाजी दिखाई जा रही है उससे साफ है कि यातायात विभाग अपना फेलियर बसों के ऊपर डालना चाह रहा है। नगर निगम ने भी कहीं पर पिकअप प्वांइट नहीं बनाए हैं। कुल मिलाकर प्रशासन मनमानी तरह से बस स्टैंड शिफ्ट कराना चाह रहा है।
सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक सतना
प्रशासन तानाशाही पर उतरा है, किसी भी समस्या का समाधान बात करने से निकलता है न कि बल प्रयोग से, व्यापारी को चोर नहीं है कि उसे यहां से वहां हटाया जाए। परिवहन व्यवसायी व दुकानदार मजबूर होकर धरने पर बैठे हैं।
सतीश सुखेजा, बस व्यवसायी एवं चेम्बर अध्यक्ष
पुराने बस स्टैण्ड में बसों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित
पुराने बस स्टैण्ड को पूरी तरह से बंद किए जाने के विरोध में बस आॅपरेटरों के सड़क पर आ जाने के बाद जिला प्रशासन भी सख्ती पर उतर आया है। हर हाल में पुराने बस स्टैण्ड से बसों का संचालन बंद कराकर नए बस स्टैण्ड से सभी रूटों के बसों का संचालन कराने की कवायद में जुटे जिला प्रशासन, ट्रैफिक, आरटीओ और नगर निगम की टीम भी मैदान पर उतर आई है। मंगलवार को एसडीएम राहुल सिलाड़िया, नगर निगम उपायुक्त सत्यम मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे, आरटीओ संजय श्रीवास्तव,यातायात प्रभारी पंकज शुक्ला द्वारा बस स्टैण्ड व अन्य स्थानों का निरीक्षण कर कैसे नए बस स्टैण्ड से बसों की संचालन हो इसकी संभावना तलाशी। बताया जाता है कि इस दौरान तय किया गया कि पुराने बस स्टैण्ड में बसों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए फ्लाई ओवर के दोनो ओर नीचे की तरफ जाने वाले रास्ते में पोल लगाया जाएगा।
ऑपरेटरों ने यात्रियों को उपलब्ध कराया भोजन
बस ऑपरेटरों के साथ ही बस स्टैंड के छोटे-बड़े दुकानदार भी हड़ताल पर हैं, दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने बस स्टैंड के नाम से व्यवसाय करने के लिए दुकानें ली थीं। पूरा का पूरा बस स्टैंड शिफ्ट हो जाने के बाद यहां पर लोगों का आना- जाना बंद हो जाएगा। ऐसे में दुकान में एक भी ग्राहक नहीं आएंगे। व्यवसाय चौपट हो जाएगा। बसों का परिवहन बंद होने और दुकानों का शटर गिरने के कारण दुरस्थ स्थानों पर जाने वाले यात्री खासे परेशान रहे। गंतव्य तक जाने के लिए न तो बसें थीं और न ही भोजन- पानी के लिए एक भी दुकान खुली नहीं थी। यात्रियों की परेशानी देख बस ऑपरेटर आगे आए। बस ऑपरेटरों के द्वारा अपने स्तर से पूड़ी-सब्जी का इंतजाम कर यात्रियों को उपलब्ध कराया।
नियम विरुद्ध तरीके से शिफ्ट किया जा रहा
बस ऑनर्स एसोसिएशन का कहना है कि नियम विरुद्ध तरीके से बस स्टैंड को नवीन बस स्टैंड में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां पर किसी भी तरीके की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है, नवीन बस स्टैंड से कई मार्गों पर जाने वाली बसेंअपने निर्धारित समय पर नही पहुंच पाएंगे और न ही आ पाएंगी, मोटर व्हीकल एक्ट की शर्तों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में नियम विरुद्ध तरीके से वाहन संचालित होंगे। बस ऑपरेटर का कहना है कि जिला प्रशासन ने बैठक के दौरान इन सारे नियमों की पूर्ति का आश्वासन देकर टीम गठित की थी और उन्हें आदेश दिए थे कि इन सब नियमों की पूर्ति जल्द से जल्द की जाएगी, किंतु उस टीम ने आज तक निर्देशों का पालन नहीं किया।

उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह