सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देने को कहा। शहर के अंदर सड़कों के निर्माण के लिए एक समय- सीमा तय करते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि पहले चलने लायक सड़क बनाओ और अगले दो माह के अंदर पक्की सड़कों का निर्माण करो ताकि लोगों को सुगम यातायात मुहैया हो सके। शुक्रवार को कलेक्टर ने शहर के कई मार्गों का निरीक्षण किया और उनके मरम्मत के निर्देश दिए।
बरदाडीह फाटक से बाईपास तक तीन माह में बनेगी सड़क
बरदाडीह फाटक से लेकर बाईपास तक अगले तीन माह के अंदर सीसी रोड के निर्माण के निर्देश दिए। बताया जाता है कि लगभग 2100 मीटर के इस मार्ग को 6 मीटर चौड़ी सीसी किया जाएगा और यह कार्य अगले तीन महीने में पूर्ण करने की समय - सीमा तय की गई है। गौरतलब है कि अभी यह मार्ग रेलवे फाटक से चलने लायक नहीं है।
चौड़ा होगा गढिया तिराहा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गढ़िया टोला तिराहे के दोनों तरफ चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने एकेएस क्रिस्तकुला रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मार्ग की स्थिति सुधारने एवं सड़क का नवीन निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे, कार्यपालन यंत्री राहुल कुमार पटेल, मुकेश चतुर्वेदी, उत्कर्ष सिंह, रोजल प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, अजय पटेल एवं संविदाकार सुशील शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मरम्मत कार्यों में लापरवाही नहीं
इसके पश्चात कलेक्टर ने नजीराबाद रोड एवं कोठी मोड़ का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी तथा कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए, साथ ही नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नजीराबाद रोड को 10 से 15 दिनों में पूर्ण करने एवं कोठी मोड़ में शराब दुकान से लेकर सिविल लाइन चौराहे के पहले सीसी करने और नाले को कवर्ड करने के भी निर्देश दिए।
सेमरिया चौराहे से आयुष्मान अस्पताल वाली रोड भी होगी दुरुस्त
शहर में सेमरिया चौराहा से लेकर सर्किट हाउस चौक के बीच वाहनों का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश लम्बे समय से की जा रही है और इस मार्ग के रूप में सेमरिया चौराहे से आयुष्मान अस्पताल होते हुए स्टेशन रोड वाले मार्ग को चिन्हित किया गया है। इस मार्ग को यातायात का दबाव कम करने व जाम की स्थिति में उपयोग किए जाने के लिए मरम्मत करने के निर्देश देते हुए मार्ग में बने अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को हटाने के निर्देश दिए गए।

रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में 99 प्रतिशत पुस्तकें पहुंचने के बावजूद विद्यार्थियों तक केवल 86 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो सका। एक लाख से अधिक किताबें अब भी लंबित हैं, जिस पर डीपीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा होगी।
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदौर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, तो वहीं भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
सतना जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीनों की लगातार खराबी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो रूटीन सर्जरी प्रभावित होकर स्वास्थ्य सेवाएं संकट में पड़ सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह