सतना जिला अस्पताल में अजीब व्यवस्था सामने आई है, जहां पुरुष सर्जिकल वार्ड का शौचालय बंद कर मरीजों को महिला सर्जिकल वार्ड का वॉशरूम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य के नाम पर लिए गए इस फैसले से गंभीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जानकर, थोड़ा अचरज हुआ होगा लेकिन सच है जिला के सबसे बड़ा अस्पताल इसके लिए न केवल फरमान जारी कर चुका है बल्कि कागज का टुकड़ा भी चिपका रखा है कि पुरुष मरीज सामने के महिला वार्ड के वॉशरूम का उपयोग करेंगे। अब यह जानकार आपके मुंह से यही निकलेगा यह ठीक नहीं ! महिला वॉशरूम में पुरुष मरीज भी करेंगे शौच..क्यों??
जिला अस्पताल में भर्ती पुरुष मरीजों को अब शौचालय आदि के लिए महिला वाशरूम का सहारा लेना पड़ेगा। प्रबंधन द्वारा पुरुष सर्जिकल वन वार्ड में बने शौचालय में ताला लगा दिया गया है और मरीजों को सामने बने महिला सर्जिकल वार्ड के शौचालय का उपयोग करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश से वार्ड में भर्ती सर्जिकल मरीजों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के वार्ड क्र. एक पुरुष सर्जिकल -वन वार्ड में बने शौचालय में ताला लगा दिया गया है और मरीजों को सामने बने महिला सर्जिकल वार्ड में बने शौचालय का उपयोग करने के लिए कहा गया है। प्रबंधन द्वारा शौचालय के बाहर सूचना चस्पा कर दी गई है कि यहां के मरीज एवं परिजन वार्ड क्र. पांच महिला सर्जिकल वार्ड में बने शौचालय का उपयोग करें।
परेशान मरीजों ने की शिकायत
बताया गया कि इस वार्ड में भर्ती मरीजों ने स्टाफ से शिकायत की कि मरीजों को इस वार्ड से उस वार्ड तक ले जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बावजूद प्रबंधन द्वारा ऐसे आदेश दिए गए हैं और शौचालय में ताला लगा दिया गया है। गौरतलब है कि पुरुष सर्जिकल वार्ड में कई गंभीर सर्जरी वाले मरीज भर्ती रहते हैं जिन्हें ले जाने में मरीज को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि परिसर में निर्माणाधीन डेढ़ सौ बिस्तरा अस्पताल की बिल्डिंग का कार्य चालू है, जिसके कारण पुरुष सर्जिकल वार्ड के ड्रैनेज सिस्टम को बंद किया गया है। जैसे ही उस क्षेत्र का कार्य पूरा हो जाएगा दोबारा से इस वार्ड के शौचालय को शुरू कर दिया जाएगा।
विगत दिवस ही हाइड्रोसिल का आॅपरेशन हुआ है और प्रबंधन द्वारा वार्ड का शौचालय बंद कर दिया गया है। शौचालय के लिए महिला वार्ड के शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है। इस वार्ड से उस वार्ड तक जाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
रामपाल कुशवाहा, मरीज
जिला अस्पताल परिसर में नए अस्पताल की बिल्डिंग का कार्य शुरू है, ड्रैनेज सिस्टम के चलते कुछ बाधाएं आ रही थीं जिसके कारण पुुरुष सर्जिकल वार्ड के शौचालय को बंद किया गया है। हालांकि मरीजों को परेशानियां खड़ी हो रही हैं। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।