सतना-मैहर जिले के सरकारी विभागों पर 123 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। आम जनता पर सख्ती, लेकिन विभागों पर ढिलाई से दोहरे मापदंड उजागर हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आम उपभोक्ता अगर 100 रुपये का बिजली बिल भी समय पर जमा न करे तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो जाती है, नोटिस थमा दिया जाता है और वसूली टीम घर पहुंच जाती है, लेकिन जब बात सरकारी दफ्तरों की आती है तो नियम सिथिल हो जाते हैं। सतना-मैहर जिले के सरकारी विभागों पर मार्च 2026 तक 123 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है, फिर भी जिम्मेदार विभागों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। यदि निजी उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन काटना समाधान है, तो करोड़ों के बकायादार सरकारी दफ्तरों पर कौन-सी कार्रवाई होगी? यह स्थिति सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि दोहरे मापदंडों की तस्वीर पेश करती है। एक ओर आम जनता से सख्ती, दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों को खुली छूट, यही वजह है कि शासकीय बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है।
सबसे बड़े बकायादारों की सूची में जिले की पंचायतें शीर्ष पर हैं, जिन पर अकेले 104.08 करोड़ रुपये बकाया हैं। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण प्रशासनिक ढांचा खुद भुगतान अनुशासन से कितना दूर है। इसके बाद नगर निगम पर 6 करोड़, महिला एवं बाल विकास विभाग पर 5.3 करोड़ और स्कूल शिक्षा विभाग पर 4.5 करोड़ रुपये बकाया हैं। बताया गया कि जिले के 35 शासकीय विभागों के 9651 कनेक्शनों पर 123.84 करोड़ बकाया है।
आधी राशि भी जमा नहीं
अधिकारियों का तर्क है कि सरकारी विभागों को 6 माह या सालभर में एकमुश्त भुगतान की रियायत रहती है, इसलिए बिल इकट्ठा जमा किए जाते हैं। हालांकि विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा समय - समय पर नोटिस जारी कर सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों को ध्यानाकृष्ट कराया जाता है। नोटिस के जवाब में डायरेक्ट्रेट से फंड न मिलने का कारण दर्शाया जाता है। इस प्रकार धीरे- धीरे यह बढता बिल करोड़ रुपए पहुंच गया है। चिंताजनक पहलू यह है कि जिले में शासकीय वसूली की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। कई विभागों ने अभी तक आधी राशि भी जमा नहीं की है। ऐसे में बिजली कंपनी की वित्तीय स्थिति पर भी असर पड़ना तय है, जिसका बोझ अंतत: उपभोक्ताओं पर ही पड़ता है।
कलेक्टर ने तत्काल जमा करने के निर्देश दिए
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा गुरुवार को जिले के सभी शासकीय विभागों को लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले के 51 शासकीय विभागों द्वारा कार्यालयों में कार्यों हेतु विद्युत कनेक्शन लिया गया है लेकिन बिजली बिल भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिस कारण कई विभागों का लंबित भुगतान प्रदर्शित हो रहा है। कलेक्टर ने विभागों को तत्काल बिजली बिल जमा कर कार्यालय को सूचना देने के भी निर्देश दिए हैं।
ये हैं बड़े कर्जदार
बताया गया कि सतना- मैहर जिले की शासकीय दफ्तरों पर 123 करोड़ 84 लाख का बिजली बिल बकाया है। ग्राम पंचायतों में लगे 3 हजार 952 कनेक्शनों का 104 करोड़ 8 लाख रुपए का राजस्व बाकी है। इसके बाद महिला बाल विकास द्वारा संचालित आंगनवाड़ियों के 1054 कनेक्शनों का 5 करोड़ 3 लाख रुपए एवं स्कूल शिक्षा विभागके 2489 कनेक्शनों का 4.5 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
सतना- मैहर जिले के अन्तर्गत कई शासकीय कार्यालयों पर करोड़ों का राजस्व बाकी है, प्रतिमाह विभागों को सूचना दी जाती है जिसमें विभागों द्वारा डायरेक्ट्रेट से फंड मिलते ही जमा करने का जवाब दिया गया है। जिले के कलेक्टर द्वारा भी सभी बकायादार शासकीय विभागों को बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता, सतना वृत्त
किस विभाग का कितना बकाया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर द्वारा विधायक संजय पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को।
देश में बढ़ती महंगाई का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखने लगा है। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संकट की सीधी गाज रसोई के बजट पर गिरी है, जिससे हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी आ गई है और उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य और राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।