सतना और मैहर की सब्जी मंडियों में नए आलू की भरमार है, लेकिन यह असल में प्री-मेच्योर फसल है जो उत्तर प्रदेश से लाई जा रही है। स्वाद में ठीक होने के बावजूद यह अपेक्षाकृत महंगा बिक रहा है, जबकि स्थानीय किसानों की फसल अभी बाजार में नहीं आई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों में बाजार में नया और पुराना आलू दोनों ही दिख रहे हैं। नया के चक्कर में लोग मिट्टी लगा आलू चाव से खरीद और खा भी रहे लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह आलू जो नया के नाम पर बेचा जा रहा है। वह प्री-मिच्योर स्तर का है। असल में प्री-मेच्योर आलू को लेकर व्यापारी मुनाफा कमाने के चक्कर में बाजार में भेजता है। क्योंकि नया देखते ही लोग इस प्री-मिच्योर आलू को खरीदने टूट पड़ते हैं। हालांकि नया आलू खरीदने और खाने में कोई दिक्कत नहीं है। वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि प्री-मिच्योर आलू का स्वाद ठीक है तो खाने में दिक्कत नहीं है।
मुनाफा कारण, 90 दिन की फसल
शहर से लेकर गांव तक कोने-कोतरे में चल रही सब्जी मंडियों में नया आलू ने धमाकेदार इंट्री की है। जिसके चलते लोगों के पास दो विकल्प हैं। लोग नया देखकर ज्यादा खरीद रहे हैं। हालांकि यह कम दिनों की फसल है जो बाजार में व्यापारी कमाने के चक्कर में उतार देता है। उद्यानिकी वैज्ञानिक मानते हैं कि इन दिनों सतना और मैहर जिला के बाजार में जो आलू आया है वह 90 दिन की फसल है जबकि यह फसल फरवरी तक में मेच्योर होगी।
यूपी का प्री-मेच्योर आलू
सतना-मैहर जिलों की सब्जी मंडियों और फुटकर में बिक रहा नया आलू स्थानीय किसानों के खेतों से नहीं आया है। यह आलू प्रांत के बाहर से आने के बाद यहां धमाके किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक फ्रेश फार्म आलू के नाम पर बिक रहा प्री-मिच्योर आलू उत्तर प्रदेश के जिलों से आ रहा है। इसमें आगरा, कानपुर, मथुरा और इसके आस-पास के जिला शामिल हैं। जबकि अपने यहां के किसानों का आलू अभी तक बाजार की राह देख रहा है।
नया अपेक्षाकृत महंगा
सब्जी मंडियों में नया और पुराना आलू दोनों बिक रहा है। लेकिन नया आलू अपेक्षाकृत महंगा है। थोक व्यापारी में नया आलू 1300-1400 रुपए प्रति क्विंटल और पुराना 1000-1100 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि फुटकर में नया आलू 20 रुपए प्रति किलो ग्राम और पुराना 15 रुपए प्रति किलो ग्राम की दर से बिक रहा है।
सतना-मैहर जिला की मंडियों में अभी जो आलू आया है। वह 90 दिन की फसल है जिसे प्री-मिच्योर स्टेज का कहते हैं। फरवरी तक में जो फसल आएगी वह मिच्योर लेवल की होगी। इसका स्वाद अच्छा है तो खाने में कोई दिक्कत नहीं है।
डॉ. अखिलेश जांगडे, वैज्ञानिक, डीआरआई केवीके, मझगवां
अपने यहां जो आलू है वह उत्तर प्रदेश के जिलों से आया है। इसमें कानपुर, आगरा और इसके आस पास के जिला शामिल है। बाकी कितने दिन वाली फसल है यह मुझे नहीं पाता।
राम प्रताप कुशवाहा, थोक सब्जी व्यापारी
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह