सतना जिले में प्रसूति सहायता योजना के भुगतान से जुड़ी 457 शिकायतें लंबित हैं। तकनीकी त्रुटियों और फील्ड वर्करों की गलतियों से हितग्राही परेशान हैं। जिला अस्पताल में सबसे अधिक मामले लंबित पाए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सीएम हेल्पलाइन अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की प्रसूति सहायता योजना के भुगतान से संबंधित 457 शिकायतें लंबित हैं, जिनका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। निराकरण न होने के कारण हितग्राही दर-दर भटकने को मजबूर हो रहा है। बताया गया कि फील्ड वर्करों की गल्ती से टेक्निकल एरर की 229 शिकायतें जिला स्तर पर लंबित हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जिला अस्पताल की 110 लंबित हैं। सूत्रों की मानें तो जरा सी पैसे की लालच में फील्ड वर्करों द्वारा हितग्राही के साथ अन्याय किया जा रहा है, वर्करों द्वारा मामूली त्रुटियां कर उनके फार्म भरे जा रहे हैं जिसके चलते हितग्राहियों का फार्म रिजक्ट हो जा रहा है। मजबूरन हितग्राही सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें लगा रहा है।
एक सप्ताह में 22 शिकायतों का निराकरण
बताया गया कि सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जिसमें डीपीएम राकेश कर्स को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं एमएनडीई नृपेश सिंह को सदस्य बनाया गया। टीम द्वारा अभी तक जिला स्तर की 22 शिकायतों को निराकृत किया गया है। प्रसूति सहायता योजना की लंबित शिकायतों को जल्द निराक़ृत करने सीएमएचओ द्वारा जिले के समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त बीईई को पत्राचार किया गया है।
ऐसी शिकायतें लंबित
इनमें ऐसी शिकायतें लंबित हैं जिनमें डीबीटी नॉट इनेबल, ई केवाईसी अपडेट न होना, लाइव चाइल्ड काउंट अधिक दर्ज होना, प्राइवेट, होम डिलेवरी दर्ज होना, ब्रस्ट फीडिंग व जीरो डोज फीड होना, एलएमपी डेट गलत दर्ज होना शामिल हैं। ये शिकायतें टेक्निल एरर के चलते सीएम हेल्पलाइन में लगी हैं। ये ऐसी शिकायतें हैं जिनका निराकरण जिला स्तर पर ही हो सकता है लेकिन अभी तक इन शिकायतों का निदान नहीं हुआ है।
ऐसी हैं शिकायतें
ब्लाक जिला स्तर राज्य स्तर
अमरपाटन 36 15
जि. अस्पताल 110 43
कोठी 01 03
मैहर 05 53
मझगवां 31 26
नागौद 36 36
रामनगर 07 06
रामपुर 02 21
उचेहरा 11 03


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।