सांसद गणेश सिंह ने सतना मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर 650 बिस्तरीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। एमबीबीएस सीटें बढ़कर 300 हो गई हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को सांसद गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन 650 बिस्तरीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संविदाकार को तलब कर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा और महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान भविष्य में विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
एमबीबीएस की 300 सीटें, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
सतना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 150 सीटों की वृद्धि के बाद अब एमबीबीएस की कुल 300 सीटें हो गई हैं और प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के चौथे वर्ष की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। वर्तमान में लगभग 650 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सांसद ने कहा कि प्रदेश में एमबीबीएस की 150 सीटों से बढ़ाकर कुल 300 सीटें किए जाने से सतना को बड़ी उपलब्धि मिली है। हाल ही में बढ़ाई गई 800 एमबीबीएस सीटों में सतना को सर्वाधिक 150 सीटों की वृद्धि मिली है, जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजों को 50 से 100 सीटों तक की वृद्धि मिली है।
चार खंडों में बन रहा 650 बिस्तरीय अस्पताल
निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चार खंडों में तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक खंड में भूतल सहित सात मंजिलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से ए खंड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य खंडों में निर्माण कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार पूरे अस्पताल का निर्माण नवंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद जनवरी 2028 में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पूर्ण रूप से संचालन प्रारंभ होने की संभावना है।
शहर की भीड़ से बचाएगा वैकल्पिक मार्ग
सांसद गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि बायपास से बिरहुली-सकरिया नहर के किनारे से मेडिकल कॉलेज तक वैकल्पिक मार्ग विकसित कराया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों को शहर की भीड़ से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।