नागौद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए जाने का दावा किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है, नागौद क्षेत्र से जिला अस्पताल रेफर की गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल, मामला 9 जुलाई का है, जब नागौद सिविल अस्पताल में प्रसूता अभिलाषा सोनी पति दिलीप सोनी उम्र 25 साल निवासी डुड़हा जसो को प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था। प्रसूता की यह पहली डिलेवरी थी, स्थितियां गंभीर होने के चलते प्रसूता की सर्जरी से डिलेवरी कराई गई जिस पर प्रसूता ने बालक को जन्म दिया। प्रसव के बाद से ही प्रसूता की स्थिति और गंभीर होने लगी जिस पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया।
ब्लीडिंग ज्यादा होने पर किया रेफर
बताया गया कि नागौद में 9 जुलाई को सुबह 6.09 बजे भर्ती किया गया। जहां डॉ. अमित सोनी द्वारा प्रसूता की डिलेवरी सर्जरी द्वारा कराई गई। सीजर के बाद ब्लीडिंग नहीं रुकने पर जिला अस्पताल रेफर का निर्णय लिया गया। 9.25 बजे जिला अस्पताल सतना पहुंची जहां प्रसूता का बीपी और पल्स नहीं मिल रही थी। ब्लीडिंग ज्यादा हो रही थी जिसे रोकने के लिए दोबारा सर्जरी करने का फैसला किया गया।
दोबारा करना पड़ा सीजर
जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी में पदस्थ स्त्री रोग विशेष डॉ. निलोफर द्वारा प्रसूता की ब्लीडिंग रोकने दोबारा सर्जरी का निर्णय लिया गया। हालांकि प्रसूता का बीपी और पल्स मॉनीटर नहीं होने के चलते स्थितियां गंभीर थीं। तत्काल प्रसूता को आॅपरेशन के लिए भर्ती किया गया। भर्ती कर महिला की बच्चादानी निकाल ली गई जिसके चलते ब्लीडिंग तो बंद हुई लेकिन प्रसूता की स्थिति गंभीर हो गई और प्रसूता वेंटीलेटर पर पहुंच गई। बताया जाता है कि 10 जुलाई की सुबह साढे चार बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ शिकायत करने की बात कही गई।
इनका कहना है...
मामला जानकारी में आया है, मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, ब्लीडिंग रोकने प्रसूता का आॅपरेशन करने के सिवाय दूसरा आॅप्सन नहीं था। चिकित्सकों के द्वारा तत्काल निर्णय लेकर चिकित्सकीय सुविधाएं दी गई।
डॉ. मंजू सिंह, गायनी एचओडी, जिला अस्पताल
मामला जानकारी में आया है, मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, ब्लीडिंग रोकने प्रसूता का आॅपरेशन करने के सिवाय दूसरा आॅप्सन नहीं था। चिकित्सकों के द्वारा तत्काल निर्णय लेकर चिकित्सकीय सुविधाएं दी गई।
डॉ. मंजू सिंह, गायनी एचओडी, जिला अस्पताल

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
नागौद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए जाने का दावा किया।
सतना और मैहर में 5वीं-8वीं बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा के बाद भी आठ हजार से अधिक छात्र असफल रहे। परिणामों ने स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और बुनियादी शिक्षा की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दतिया की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक से मिलने खुद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके घर पहुंच गए। बीती देर रात हुई इस मुलाकात ने दतिया के सियासत में सुगबुगाहट तेज कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह