सतना जिले में गेहूं खरीदी से पहले बड़ी लापरवाही सामने आई, 77 उपार्जन केंद्रों में से सिर्फ 28 ऑनलाइन हैं, जिससे किसानों को स्लॉट बुकिंग में परेशानी और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यह वर्ष किसान कल्याण का है। ऐसा सरकार गला फाड़ कर कह रही है। बावजूद इसके बाद भी अन्नदाता चिंतित है। इधर, जिम्मेदार बड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। जिसके चलते गेहूं खरीदी जैसे मामले में जबरदस्त सुस्ती छाई हुई। सतना में तो कागजों में उपार्जन केन्द्र बना दिए गए जबकि ऑनलाइन नहीं किए गए जिसके चलते स्लॉट बुक नहीं हो पर रहे। इसमें भी सर्वर हांफ रहा है। कुल मिलाकर चिंता बड़ी है लेकिन जिम्मेदार एक-दो दिन पर बात टाल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले में दो दिन बाद गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके बाद भी उपार्जन केन्द्रों को ऑनलाइन करने में जिम्मेदार सुस्त हैं जबकि कागजों में चार दिन पहले की केन्द्रों का निर्धारण कर लिया गया था। ऑनलाइन न होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट की बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। नागौद ब्लाक के सौ क्विंटल से अधिक के किसान डीपी उपाध्याय बताते हैं कि उपज खलिहान में पड़ी है इसमें बारिश और हवा के कारण दीमक लगने लगी है। परेशानी यह है कि स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है। 9 अप्रैल से इसके लिए प्रयास कर रहा हूं लेकिन 15 से लेकर 21 अप्रैल तक के सभी स्लॉट बुक दिखा रहा है जिस कारण फसल खराब होने की आशंका है। ऐसे में उपज का सही दाम नहीं मिलेगा।
कहां कितने ऑनलाइन
ई-उपार्जन पोर्टल के मुताबिक जिले के नागौद में 20 में से एक, रघुराजनगर तहसील में 6 में से एक भी नहीं, उचेहरा तहसील में 10 में दो, रामपुर बाघेलान तहसील में 19 में से 9, मझगवां तहसील में 5 में से 3, कोटर तहसील में 6 की 6, बिरसिंहपुर में 6 में से 5, कोठी में 5 में से 2 खरीदी केन्द्र आॅनलाइन किए गए हैं।
49 केन्द्र अधर में
15 अप्रैल से जिले में गेहूं खरीदी शुरू होनी है। ऐसे में कागजों में 77 केन्द्र बनाए गए हैं इनमें से 28 केन्द्रों को ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। बाकी के 49 केन्द्रों को लेकर हीला-हवाली की जा रही है। शेष केन्द्रों को लेकर विभाग का तर्क है कि एक दो दिन में सभी काम पूरा कर लिया जाएगा।
सौ क्विंटल तक के किसान
अभी जो स्थिति है उसमें जो भी उपार्जन केन्द्र ऑनलाइन दिख रहे हैं उनमें 1000 क्विंटल की लिमिट तय की गई है। इसके अलावा फिलहाल जो स्लॉट बुक भी हुए हैं उन्हें 100 क्विंटल से अधिक की उपज बेचने की मनाही है। ऐसे में समझा जा सकता है कि खरीदी को लेकर सरकार का चिंतन किस ओर है जबकि वह गला फाड़ कर इस वर्ष को किसान कल्याण को समर्पित कर चुकी है।
आप की बात सही है। समस्या आई थी जिस कारण पोर्टल में नहीं दिख रहे होंगे। यह तकनीकी समस्या है इसे दूर किया जा रहा है। समय रहते ठीक कर लिया जाएगा। किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होगी।
सम्यक जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।