सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में पेट्रोल पंप की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है। नियमों को दरकिनार कर पेट्रोल पंप संचालित हैं लेकिन उन पर कार्यवाही करने की हिम्मत जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे हैं। इस वजह से आए दिन शिकायतें भी होती हैं फिर भी कार्यवाही नहीं होती। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंप में भी यह स्थिति बनी हुई है कि लोगों द्वारा काफी शिकायतें होती हैं लेकिन इसके बाद भी जांच नहीं होती।
यहां पेट्रोल भराने के बाद पानी निकलने का सिलसिला एवं कम पेट्रोल एवं डीजल भरने की शिकायतें भी होती हैं लेकिन रसूखदार लोगों के पेट्रोल पंपों पर उनके रसूख के सामने सम्बंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की हिम्मत नहीं है कि वे उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही कर सके। दूसरा कारण ये भी है कि प्रशासनिक अधिकारियों का निहित स्वार्थ भी उसमें शामिल हैं। ज्ञात हो कि पेट्रोल पंप से आये दिन लोगों को गुजरना पड़ता है ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पेट्रोल पंप पर कौन-कौन सी ऐसी सुविधाएं हैं जो जनता को बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं। मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइस के तहत पेट्रोल पंप मालिक जनता को ये सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ शिकायत की जा सकती है। यहां तक कि इस शिकायत पर पेट्रोल पप का लाइसेंस तक रद्द हो सकता है और उस पर बड़ा जुमार्ना भी लगाया जा सकता है।
हवा भरने की सुविधा मिलती है बिल्कुल मुफ्त
सभी पेट्रोल पंप पर आम जनता को गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जानी चाहिए। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगानी पड़ती है। साथ ही हवा भरने के लिए एक व्यक्ति को नौकरी देनी होती है।
पीने के पानी की व्यवस्था
पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने का नियम है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर वाटर कूलर या आरो वॉटर उपलब्ध कराया जाता है। इस पानी के लिए पेट्रोल पंप किसी से कोई पैसा नहीं वसूल सकते। उनको यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में देनी होती है।
हर पेट्रोल पंप को फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी
नियमों के अनुसार हर पेट्रोल पंप के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी किया गया है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी अवश्य रूप से होनी चाहिए। यहां तक कि दवाइयां भी एकदम नई होनी चाहिए। एक्सपायरी डेट की दवाइयां रखना कानूनन गलत है।
वॉशरूम की नहीं हैं सुविधाएं
पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा देनी होती है। इस सुविधा के लिए आम जनता से शुल्क के रूप में पैसे नहीं वसूले जा सकते। यहां तक कि नियमों के अनुसार, अगर किसी पेट्रोल पंप का वॉशरूम टूटा-पूटा है या गदा है तो इसकी भी शिकायत की जा सकती है।
संचालित पेट्रोल पंपों पर नहीं होती निगरानी
देखा जाए तो शहर सहित जिले भर में पेट्रोल पंप की निगरानी करना उचित नहीं समझा जाता है जो कि नियम से हटकर काम कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही की बजाय सुविधा शुल्क लेकर छूट देने का मामला सामने आ रहा है। जब जांच हो तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।