सतना जिले में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया। आधी सप्लाई और टैंकरों की कमी से शहर के बड़े पंप भी सूखने लगे। गांवों से लेकर परिवहन और कारोबार तक पर असर साफ दिखाई देने लगा है।
राजगढ़ के माचलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत और 15 घायल। शादी की रस्म 'बान' के दौरान हुआ हादसा।
मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने केरोसिन वितरण के नियमों में 60 दिनों की छूट दी है। अब चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा मिट्टी का तेल।
रीवा में बदमाशों ने एक ही रात पेट्रोल पंप में लूट और रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है, लेकिन कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सतना विद्युत मंडल अगस्त माह में बिजली बिल वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। 95.29 करोड़ रुपए के मुकाबले केवल 29.35 करोड़ (30%) की ही वसूली हो पाई। सबसे कम वसूली रामपुर बाघेलान में रही। इस बीच मैहर में पेट्रोल पंप संचालक मितेश पर होटल निर्माण के दौरान बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। विभाग ने 51,907 रुपए का दंडात्मक आदेश जारी किया है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सरकार फास्टैग के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है! अब आप टोल टैक्स के अलावा पार्किंग और पेट्रोल पंप पर भी फास्टैग से पेमेंट कर सकेंगे। जानें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की इस नई पहल के बारे में, जिससे फास्टैग बनेगा मल्टी-पर्पस डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन।


















