सिंगरौली के चितरंगी में दो वर्षों से बंद आंगनबाड़ी केंद्र का मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की निगरानी व्यवस्था सवालों में है। कार्यकर्ता को नोटिस जारी हुआ, लेकिन अधिकारियों की भूमिका भी कटघरे में है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
चितरंगी विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नौडिहवा क्रमांक 2 में पिछले करीब दो वर्षों से ताला लटका होने का मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्र इतने लंबे समय से बंद था तो आखिर इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को पहले क्यों नहीं हुई? अब दो वर्ष बाद परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशि चौबे को नोटिस जारी किए जाने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विभागीय नोटिस के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चितरंगी-1 ने 11 जुलाई 2026 को संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख है कि सेक्टर पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि कार्यकर्ता द्वारा विभागीय योजनाओं में कोई प्रगति नहीं की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मात्र वंदना योजना, आयुष्मान भारत, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं जांच, बच्चों का ई-केवाईसी, नियमित टीकाकरण सहित कई योजनाओं में उपलब्धि शून्य दर्ज की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि सेक्टर पर्यवेक्षक के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया और योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती गई। परियोजना अधिकारी ने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा प्रश्न विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर खड़ा हो रहा है। यदि आंगनबाड़ी केंद्र दो वर्षों से बंद था तो इस दौरान मासिक निरीक्षण, सुपरविजन और समीक्षा बैठकों में यह तथ्य सामने क्यों नहीं आया।
सीडीपीओ की कार्यप्रणाली कटघरे में
विभागीय नियमों के अनुसार सीडीपीओ और सेक्टर पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण करना होता है। इसके बावजूद इतनी लंबी अवधि तक केंद्र बंद रहने की जानकारी सामने न आना विभागीय मॉनिटरिंग की पोल खोलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र बंद रहने से क्षेत्र के बच्चों को पूरक पोषण आहार, प्री-स्कूल शिक्षा, टीकाकरण संबंधी सुविधाएं और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हुईं। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंच सका।
अधिकारी नहीं करते निरीक्षण
लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते निरीक्षण किया जाता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि जब योजनाओं में लगातार शून्य प्रगति दर्ज हो रही थी, तब संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या विभाग केवल कागजी समीक्षा तक सीमित रहा। यदि दो वर्षों से केंद्र बंद था तो पोषण आहार वितरण और अन्य योजनाओं का रिकॉर्ड किस आधार पर तैयार किया जाता रहा।
मेरे जानकारी में है नोटिस जारी की गई है एक कमेटी गठित की गई है उस कमेटी में कार्यकर्ता को हटाने का निर्णय लिया जाएगा।
जीतेन्द्र गुप्ता, डीपीओ सिंगरौली
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी की गई है और जवाब मांगा गया है। जवाब अगर संदेहास्पद रहा तो कार्यवाही की जाएगी।
सत्येंद्र सौधिया, सीडीपीओ चितरंगी

मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह