रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के नौवस्ता पुलिस चौकी क्षेत्र में लेटराइट का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने किया है। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है।
बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नौवस्ता माइंस क्षेत्र में खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन खनिज माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को खनिज विभाग, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यही वजह है कि संयुक्त टीम ने नौवस्ता क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान लेटराइट खनिज लोड करीब 7 हाइवा वाहनों को रोका गया। पूछताछ में वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले है। खनिज का अवैध तरीके से उत्खनन किया गया था और हाइवा वाहनों में लोड करके ले जाया जा रहा था। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। अब वाहन मालिकों से दस्तावेज तलब किए गए है। वहीं वाहनों को पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है।
नरौरा में भी हुई कार्रवाई
वहीं दूसरी कार्यवाही करते हुए नौवस्ता चौकी पुलिस ने नरौरा गांव में दबिश देकर खनिज के अवैध उत्खनन व ब्लास्टिंग का पदार्फाश किया है। मौके से ट्रैक्टर, मशीनरी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। मौके से जब्त ट्रैक्टर के संबंध में आरटीओ से जानकारी मंगाई गई है। एक मोबाइल भी मिला था, जिसको साइबर सेल में ट्रेस करने के लिए भेजा गया है। उसके आधार पर आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
माफियाओं में मचा हड़कंप
पुलिस व खनिज विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन में करीब-करीब रोक लग गई थी। लेकिन जैसे ही कार्रवाई में ढील दी गई तो एक बार फिर माफिया सिर उठाने लगे थे। जिसकी शिकायत एक बार फिर अधिकारियों तक पहुंची थी। यही वजह है कि बुधवार को टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दिया, जिससे खनिज माफिया एक बार फिर सकते में आ गये हैं, उनके बीच हड़कंप मचा हुआ है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह