यूपी के कन्नौज जिला कारागार में लापरवाही का बड़ा मामला। जश्न और बिजली कटौती का फायदा उठाकर दो शातिर कैदी कंबलों की रस्सी के सहारे जेल से फरार। शासन ने जेल अधीक्षक और जेलर पर की बड़ी कार्रवाई।
कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी।
हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की टॉर्चर पर विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार से पूर्व पीएम इमरान खान की एकांत कैद और अमानवीय हिरासत की स्थिति तुरंत खत्म करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह हालात टॉर्चर या अमानवीय व्यवहार के बराबर हो सकते हैं।
इंदौर स्पेशल कोर्ट ने 2 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के प्रयास के दोषी (38 वर्षीय दिनेश) को 4 बार उम्रकैद और 42 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
देशभर की जेलों में अनगिनत कैदी सजा काट रहे हैं। जहां आलम यह है कि अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हो गए हैंं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात पश्चिम बंगाल से सामने आई। जहां राज्य के कम और विदेशी कैदी सबसे ज्यादा है। यह खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स जहां एक ओर स्वास्थ के क्षेत्र नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्लड बैंक से कई यूनिट रक्त और प्लाज्मा चोरी हो गया है। इससे अस्पाताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, भोपाल एम्स के ब्लड बैंक से कई यूनिट खून और प्लाज्मा चोरी हो गए हैं।
सतना की केन्द्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस पर 17 कैदी रिहा किए गए। इनमें छतरपुर जिले के 4 सगे भाई भी शामिल हैं जो 13 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे थे। जेल में रहकर उन्होंने 3 लाख रुपए कमाए। अन्य दो कैदी भी लखपति बनकर बाहर निकले। सभी ने अपराध छोड़कर नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।
सतना केन्द्रीय जेल में सुरक्षा की पोल खुली—एक सजायाफ्ता कैदी के पास चालू हालत में मोबाइल मिला। कैसे पहुंचा मोबाइल बैरक के अंदर? क्या जेलकर्मियों की मिलीभगत है? जांच शुरू, कोलगवां पुलिस को पत्र।
रेप केस में शनिवार को उम्रकैद की सजा पाने के बाद जेडीएस नेता एवं पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रविवार सुबह कैदी नंबर-15528 अलॉट कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात बिताई।






















