नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।
















