बालाघाट के कटंगी में तेंदुए ने घर के आंगन में युवक पर किया हमला। गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, वन विभाग ने दिया मदद का भरोसा।
नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में बीती देर रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 'शाहबानो केस' पर बनी फिल्म 'हक' की रिलीज रोकने से मना किया। शाहबानो की बेटी सिद्दिका बेगम की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- निजता का हनन नहीं।
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में सोमवार दोपहर जंगली जानवर के घुसने से हड़कंप मच गया। पहले इसे तेंदुआ समझा गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वन बिलाव होने की पुष्टि हुई। वन विभाग की टीम कर रही तलाश।
हाल ही में उमरिया के घुनघुटी वनक्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का समूह घुस गया। हाथियों ने 4-5 दिनों तक भारी आतंक मचाया। कई मकानों को क्षतिग्रस्त किया और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। मानव और हाथियों का यह संघर्ष नया नहीं है।
सतना जिले के देवरा, सरिसताल, करही और आसपास के गांवों में जंगली सुअरों और नीलगायों के झुंडों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। खेतों में रात-दिन उत्पात मचा रहे इन वन्य प्राणियों पर कार्रवाई की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान मुआवजे और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और वन विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।


















