रीवा के बिछिया मोहल्ले में पागल कुत्ते ने महज एक घंटे के भीतर पांच लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी। दस वर्षीय बच्चा भी इस हमले में घायल हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज दिया गया, जबकि नगर निगम की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कोठी तहसील के पैकौरा गांव में आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्ची पर हमला किया, हालत गंभीर।
सतना और मैहर जिले में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। जून में 1454 लोग जानवरों का शिकार बने और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा। जिला अस्पताल में हर माह औसतन 2000 से अधिक एआरवी डोज लगाई जा रही है।
रीवा में डॉग बाइट का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर की मौत रैबीज संक्रमण से हो गई, जबकि उसे तीन डोज रैबीज वैक्सीन लग चुकी थी। परिजनों ने इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर ने मामले की जांच कर अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।
रीवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोर को कुत्ते ने काटा और समय पर रैबीज वैक्सीन लगवाने के बावजूद रैबीज फैल गया। मासूम की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उपचार से इनकार कर दिया। सिरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन पर उठे सवालों ने जनस्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
















