अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद पर आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत ने आदेश दिया है कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें और उन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई आगे की टिप्पणियां फिलहाल स्थगित रहेंगी। अदालत ने साफ किया कि अगली सुनवाई तक इन सिफारिशों को लागू नहीं किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर को देशव्यापी अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग से जुड़ी जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में कैंसर प्रबंधन से जुड़ी गंभीर खामियों को गंभीरता से लेते हुए जवाब तलब किया है।
एम्स भोपाल में दो दिवसीय 'फॉरेंसिक अपडेट–VIII' कार्यशाला में देशभर के 70 से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। यहां जले, दफन या सड़ चुके शवों में भी मृत्यु का सटीक समय जानने के लिए फॉरेंसिक एंटोमोलॉजी और जीनोमिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया।
डॉ. प्रिया भावे चित्तावार ने भोपाल से आगरा की महिला की टेलीरोबोटिक हिस्टेक्टोमी सर्जरी कर इतिहास रचा। जानें इस उन्नत तकनीक के लाभ—कम समय, तेज़ रिकवरी और अत्यधिक सटीकता।
सीबीएसई 4-10 अक्टूबर तक छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ के लिए वर्चुअल मेंटल हेल्थ सीरीज़ शुरू कर रहा है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समाप्त होने वाली इस सीरीज़ में एम्स के विशेषज्ञ तनाव, साइबर एडिक्शन और भावनात्मक संतुलन पर मार्गदर्शन देंगे। पंजीकरण और उद्देश्य जानें।
सतना जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गड़बड़ियां सामने आईं। सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण में पाया कि गर्भवती महिलाओं का चेकअप बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के हो रहा था और शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। सिविल सर्जन व गायनी प्रभारी से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा गया।
स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी ने आदेश जारी किया कि प्रदेश के चिकित्सा विशेषज्ञ और पीजी चिकित्सा अधिकारी अब प्रशासकीय कार्यों से मुक्त होकर केवल क्लीनिकल सेवाएं देंगे। जिलों में विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए सीएमएचओ और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
NCERT ने पाठ्यपुस्तकों पर मिले फीडबैक की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। जानें क्यों यह कदम उठाया गया है और कक्षा 8 की नई इतिहास की किताब में मुगलों के बारे में क्या नया लिखा गया है।




















