Gwalior Palak Rajak Death: ग्वालियर के सुरैयापुरा की पलक रजक की संदिग्ध मौत। मौत से पहले आखिरी रील में डिप्रेशन का किया था जिक्र और भाई को फोन कर कहा था— 'बचा लो वरना मार डालेंगे।' पढ़ें पूरी खबर।
सतना जिला अस्पताल में थैलीसीमिया बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले की जांच तेज हो गई है। प्रशासन ने 196 संदिग्ध डोनरों की सूची तैयार कर दोबारा एचआईवी जांच शुरू कराई, जबकि कई डोनरों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
लखनऊ ATS ने चारबाग स्टेशन से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को विफल किया है। ISI-ISIS लिंक और खिलौना कार बम के जरिए धमाके की योजना का खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वाट्सएप कॉल के बाद महिला पंखे से लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) खंदावली गांव से बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।
रूस में लापता भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी के मृत होने की जानकारी सामने आई है। अजीत 19 दिन पहले लापता हुआ था। अजीत के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए है। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से परिजनों को सूचना दी गई ।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा मदरसे से नकली नोट बरामद होने पर चिंता जताई और राज्य के मदरसों की गतिविधियों की निगरानी के लिए नई नीति बनाने की मांग की।
भोपाल निवासी अंकित साहू की थाईलैंड में समुद्र में डूबने से हुई मौत पर परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। मृतक को तैरना आता था और 6 फीट हाइट थी। परिजनों ने मोबाइल पासवर्ड मांगने के बाद मौत की सूचना मिलने पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।
ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को भी आरोपी कहीं दिखे तो इसकी सूचना दें। आरोपी शख्स इंग्लैंड का ही माना जा रहा है। अहम बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की है।






















