प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से कहा कि उनका वोट इस बार विकसित असम के निर्माण की नींव को और मजबूत करने वाला है। भाजपा असम को उस बुलंदी की तरफ लेकर जा रही है, जिसके असम के लोग हकदार हैं। कांग्रेस में हमेशा लंबे समय का विजन नहीं रहा।
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीएसएफ के जवान चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
भारतीय चुनाव आयोग आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं।
बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें आम चुनाव में अवामी लीग की अनुपस्थिति के बीच BNP और जमात-ए-इस्लामी आमने-सामने हैं। जानें क्या है भारत-चीन एंगल और हिंदू वोटर्स की भूमिका।
बंगाल में ममता (टीएमसी) का किला भेदने में भाजपा अभी से जुट गई है। भाजपा की कवायद देखकर दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा का यह निर्णय यह भी दर्शाता है कि पार्टी बंगाल को लेकर पूरी तरह गंभीर है।



















