ट्विशा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल केस में सीबीआई ने रिमांड खत्म होने के बाद आज यानी मंगलवार दोपहर पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। ट्विशा के परिजनों ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी।

गिरिबाला-समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
एक दिन पहले टीम ने सीन री-क्रिएशन किया था
भोपाल। स्टार समाचार वेब
ट्विशा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल केस में सीबीआई ने रिमांड खत्म होने के बाद आज यानी मंगलवार दोपहर पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। यहां सीबीआई ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की रिमांड मांगने से इंकार कर दिया है।गिरिबाला और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अब दोनों को 14 दिनों के लिए जेल जाना होगा। वहीं पेशी के दौरान कोर्ट रूम के अंदर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई।
वकील ने मेरे बेटे से की मारपीट
पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में मेरे बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग ने कहा-जबलपुर कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर ऐसा हुआ है, तो कोर्ट की फुटेज निकलवाकर जांच कर ली जाए। अनुराग श्रीवास्तव ने यह भी कहा-समर्थ को बताना चाहिए कि वह जबलपुर कोर्ट में कहां छिपे थे। कोर्ट भी इस सवाल का जवाब देगा।
समर्थ बोला- हमने सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की
कोर्ट में पेशी के दौरान समर्थ का रवैया आक्रामक रहा। उसने कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज को लेकर कहा कि हमने सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की। हमने सीसीटीवी वीडियो जारी नहीं किया। सुनवाई के दौरान ट्विशा के वकील अनुराग भड़के। उन्होंने कहा कि ट्विशा से मारपीट की गई है।
गिरिबाला सिंह कोर्ट में खुद की पैरवी कर रही हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के जारी करने के आरोप पर कहा कि यह बिल्कुल गलत है। हम ने कोई सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं किए। गिरिबाला ने कोर्ट में कहा कि मीडिया ट्रायल बंद हो। हम जहां जा रहे है मीडिया वहां आ रही है। यह बंद किया जाए। हमारी जान को खतरा है। सीन रिक्रिएशन के दौरान तीन घर पहले उतारने और मीडिया को फुटेज देने पर गिरबाला ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीधे मेरे घर पर भी गाड़ी लगाई जा सकती थी।इधर सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि हम अभी ज्यूडीशियल कस्टडी की मांग कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम पुलिस रिमांड पर लेंगे।
बयानों का मिलान कर रही सीबीआई
मामले की जांच के दौरान आरोपी समर्थ और उसकी मां, पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे। सीबीआई दोनों के बयानों का उपलब्ध सबूतों से मिलान कर रही है।
दो दिन कार में रखा रहा लिगेचर बेल्ट
जांच के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे घटना के बाद नियमानुसार सुरक्षित नहीं किया गया। जांच में पता चला है कि घटनास्थल से बरामद लिगेचर बेल्ट को फोरेंसिक प्रक्रिया के तहत तुरंत जमा कराने के बजाय जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा करीब दो दिन तक अपनी कार में रखे रहे।
लापरवाह एसआई तलब करेगी सीबीआई
सवाल उठने पर बेल्ट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान भी यह बेल्ट एम्स अस्पताल में जमा नहीं कराई गई थी। अधिकारियों ने अब तक दिनेश शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।
सोने के गहनों को जब्ती करेगी सीबीआई
सीबीआई शादी के समय ट्विशा को मायके और रिश्तेदारों से मिले सोने के गहनों को जब्त करने की तैयारी में है। इसके लिए एक जौहरी को भी तलब किया है, जो बरामद होने वाले जेवरातों की शुद्धता और उसकी मौजूदा कीमत का मूल्यांकन करेगा। इस जब्ती को केस डायरी में दहेज प्रताड़ना और वित्तीय साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश: ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत केस... सीबीआई एफआईआर दर्ज कर बढ़ाया जांच का दायरा... सास के घर पहुंची टीम
ट्विशा शर्मा की मौत पर सीजेआई की दो टूक- केस को सनसनीखेज न बनाया जाए ... निष्पक्ष जांच जरूरी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।