मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए।
आज यानी मंगलवार को संसद परिसर में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब एनडीए और कांग्रेस सांसद प्रदर्शन के दौरान सीधे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। परिसर में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने और कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। पिछले महज एक महीने के भीतर यहां जन्म से लेकर एक वर्ष तक की उम्र के 22 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद जहां एक ओर पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर खौफनाक आंकड़े सामने आए हैं। इससे महिला सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल गई है। हालांकि यहां सबसे बड़ी बात यह भी है कि छह साल में दो लाख से ज्यादा लापता महिला और लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर लिया है।

















