भारत में नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार आयकर अधिनियम, 1961 की जगह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू कर रही है। नया आयकर अधिनियम पारदर्शिता और डिजिटल अनुपालन पर क्रेंद्रित होगा।
भोपाल जिले के फंदा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा बोंदर के रामसिंह कुशवाह कभी धान, गेहूं और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहकर सीमित आय अर्जित करने वाले किसान रहे है। आज वे फूलों और फलों की आधुनिक खेती से प्रतिमाह लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
देशभर में एनसीईआरटी की किताब को लेकर मच बवाल के बीच अब सीबीएसई ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन-2023) के तहत सीबीएसई अगले सत्र यानी कि 2027-28 से नया सीबीएसई थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी- 2026 लागू करने जा रही है।
भारत में मार्च के बाद यानी अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा- एनएचएआई एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। इस कदम से राजमार्गों पर एक पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा
केरल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम पिनरई विजयन को लेकर ऐसा दावा किया कि कांग्रेस में भूचाल आ गया है। अय्यर ने कहा कि विजयन एक बार फिर केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ अय्यर ने केरल में पंचायती राज में सुधार के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव करने की तैयारी में है। संघ समय-समय पर खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालता रहा है। कुछ वर्ष पहले जब संघ ने अपनी पारंपरिक ड्रेस में बदलाव किया था, तब भी यह चर्चा का विषय बना था।
मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कवायद में जुटी है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है। अब व्यवस्था को सुधारने के लिए सत्र 2026-27 से प्रदेश के पांच हजार सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने न्यायपालिका की आजादी को लेकर सरकार को सवालों के कठघरे में ला खड़ा किया। उन्होंने कहा-न्यायपालिका की आजादी के लिए सबसे बड़ा खतरा सिस्टम के अंदर ही है।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज यानी गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया गया। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है।
नोएडा के सेक्टर 150 में कार समेत नाले में गिरे युवराज मेहता की मौत ने सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। पढ़िए कैसे फायर ब्रिगेड की लापरवाही और एक डिलिवरी बॉय की बहादुरी के बीच एक पिता ने अपना बेटा खो दिया।






















