उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन में स्थित प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद प्रशासनिक अमला विशेष मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ अचानक मंदिर पहुंचा और प्रतिमा की गहराई व संरचना का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक स्कैनिंग की। हालांकि, इस गोपनीय तरीके से की गई जांच पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने गहरी आपत्ति जताई है।

स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तकनीकी विशेषज्ञों और अधिकारियों की एक टीम विशेष उपकरणों के साथ देर शाम खड़े हनुमान मंदिर परिसर में दाखिल हुई। यह टीम करीब एक से डेढ़ घंटे तक मंदिर के अंदर रही। इस दौरान अत्याधुनिक मशीनों की मदद से हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा और उसके आसपास के भू-भाग की विभिन्न एंगल से स्कैनिंग की गई।
इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि करीब 8 फीट ऊंची यह प्रतिमा जमीन के भीतर कितनी गहराई तक जुड़ी हुई है और इसके नीचे की संरचना (सब-सॉइल स्ट्रक्चर) किस तरह की है। हालांकि, इस जांच के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होगी, इस पर अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
स्थानीय भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने प्रशासनिक टीम के रात के वक्त अचानक और बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन को पारदर्शी तरीके से वैज्ञानिक जांच करानी थी, तो दिन के समय सार्वजनिक रूप से ऐसा किया जाना चाहिए था।
पार्षद के मुताबिक, इस तरह की गोपनीयता से श्रद्धालुओं के मन में अनावश्यक भ्रम और आशंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दो-ूक मांग की है कि वह जनता के सामने अपनी मंशा साफ करे। इसके अलावा, तिवारी ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान अचानक कुछ उपकरणों की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी, जिसे लेकर अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने इसे दैवीय संकेत करार दिया है।
खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की प्रक्रिया अगस्त के अंतिम सप्ताह से चर्चा में आई थी:
30 अगस्त 2026: प्रशासन ने मंदिर हटाने का पहला प्रयास किया, जिसका हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने भारी विरोध किया।
1-4 सितंबर 2026: भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने करीब 16 घंटे की कार्रवाई के बाद मंदिर का शिखर, ऊपरी हिस्सा और मुख्य ढांचा हटा दिया। प्रशासन की योजना प्रतिमा को टंकी चौक के पास बने नए मंदिर में शिफ्ट करने की थी।
5-8 सितंबर 2026: प्रतिमा के पास लगभग डेढ़ फीट की खुदाई की गई, लेकिन उसका आधार नहीं मिला और मूर्ति अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। इसके बाद 8 सितंबर को वैज्ञानिक विधि से जांच का निर्णय लिया गया।
9-15 सितंबर 2026: आईआईटी (IIT) इंदौर की टीम ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) तकनीक के जरिए मूर्ति के नीचे की संरचना की स्कैनिंग की थी। आम सहमति न बनने के कारण मामले को रोक दिया गया था।
मंदिर का मुख्य ढांचा तोड़े जाने के बाद से ही श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। वर्तमान में बजरंगबली की प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके ऊपर एक विशेष कैनोपी यानी टेंट लगाया गया है। मंदिर से जुड़े कई श्रद्धालु इस स्थिति की तुलना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान राम के टेंट में विराजमान रहने की स्थिति से कर रहे हैं। भक्तों और स्थानीय जनता की साफ मांग है कि हनुमान जी की इस प्राचीन प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर ही पूरी सुरक्षा के साथ संरक्षित रखा जाए तथा आम जनभावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए।
उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह