इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीएमसी कार्यालय को मिले इस ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र है।
रीवा के जिला एवं सत्र न्यायालय और हनुमना व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर खाली कराकर घंटों सर्चिंग की। बम स्क्वॉड को कोई विस्फोटक नहीं मिला, वहीं साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच में जुटी है।
ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो चुकी है, लेकिन साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। भारी छूट के चक्कर में नकली वेबसाइटों और फर्जी ईमेल से सावधान रहें। अपनी ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए Multi-Factor Authentication (MFA) का उपयोग करें और अपने डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें।
MPPSC ने साक्षात्कारों के बीच अभ्यर्थियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। भर्ती में पास कराने के नाम पर पैसे मांगने वालों की शिकायत secretary-mp@nic.in पर की जा सकती है, जिसे गोपनीय रखा जाएगा। NEYU ने पारदर्शिता की इस पहल का स्वागत किया है।
देश की राजधानी में स्कूल और कॉलेजों को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नहीं नहीं ले रहा है। इससे स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वहीं पुलिस भी आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को लगातार दूसरे दिन धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप। बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, जांच जारी। जानें पूरी खबर और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई।



















