मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बीती देर रात ताला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही जबलपुर रेफर किया गया है।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत बरम बाबा के सड़क हादसा हो गया। सुबह 5:30 बजे तूफान वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह से टिटनेस का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। गंभीर चोट या घाव के बाद मरीजों को इलाज से वंचित कर बाहर मेडिकल दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बीएमओ का लापरवाह बयान स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर करता है। ग्रामीणों ने सरकार और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और तुरंत दवा उपलब्ध कराने की मांग की।
उमरिया जिले के पाली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास से लापता पांच छात्राओं को मैहर में ढूंढ लिया गया। जन्माष्टमी के बाद छात्राओं ने मां शारदा के दर्शन का प्लान बनाया था और बिना अनुमति निकल गईं। पुलिस ने 20 घंटे के भीतर छात्राओं को सुरक्षित खोजकर छात्रावास प्रबंधन को सौंपा।
हाल ही में उमरिया के घुनघुटी वनक्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का समूह घुस गया। हाथियों ने 4-5 दिनों तक भारी आतंक मचाया। कई मकानों को क्षतिग्रस्त किया और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। मानव और हाथियों का यह संघर्ष नया नहीं है।
उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत इंदवार हल्का पटवारी भूपेन्द्र कुमार सोनी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 7 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने जमीन बंटवारे के लिए रिश्वत मांगी थी। यह एसपी लोकायुक्त सुनील पाटीदार के नेतृत्व में चौथी ट्रैप कार्रवाई है। पहले भी रीवा, शहडोल और शहपुर में सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।


















