आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लेनदेन बढ़ने से एटीएम की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि, बैंकों की फिजिकल ब्रांच की संख्या 1.64 लाख के पार पहुँच गई है। जानें बैंकिंग सेक्टर के बदलते रुझान
तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
पीएफ निकासी अब बैंकिंग सेवा की तरह हो सकेगी। मार्च 2026 से पीएफ निकलना बेहद आसान हो जाएगा। किसी तरह के फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने पीएफ निकालने की प्रक्रिया को बदलने का फैसला कर लिया है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों माधवनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र के एटीएम को उखाड़कर फरार हो गए। दरमियानी रात दो से ढाई बजे के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाश एक चार पहिया वाहन और लोडर जैसी गाड़ी से एटीएम के पास पहुंचे।
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने खाते से 30 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बेटे के इलाज के लिए रुपये रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
छतरपुर जिले में 61 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटी गई नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए। मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना हो रही है।


















