सतना-कोठी सड़क मार्ग पर मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पैदल जा रहे श्रद्धालु गुलशन द्विवेदी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चार गौवंश भी कुचल गए। मृतक पिछले 10 सालों से नवरात्र पर पैदल मैहर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सतना जिले में आवारा गौवंश की समस्या खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम। उचेहरा विकासखंड के बांधी मौहार में 127 एकड़ जमीन पर बनेगा पहला गौ-अभयारण्य, जहां 5 हजार गौवंश की सुविधा होगी। दुर्घटनाएं और किसानों की परेशानी होगी कम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की बैठक में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, देसी नस्ल के गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोबर-गौमूत्र से आय अर्जित करने पर जोर दिया। जानें कैसे गौशालाएं बनेंगी समृद्ध और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में देंगी योगदान।
सीधी जिले के पड़रा ओव्हरब्रिज जंक्शन पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार गौवंशों की मौत हो गई और दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। गौसेवकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर कांजी हाउस पहुंचाया। घटना पर आक्रोश जताते हुए गौसेवकों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और लापरवाह गौपालकों को जिम्मेदार ठहराया और कठोर कानून व प्रभावी गौशालाओं की मांग की।
















