सिनेमा जगत के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, दिलीप जोशी, नसीरुद्दीन शाह और नील नितिन मुकेश सहित बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जानें किसने क्या कहा।
भारतीय विज्ञापन जगत को बड़ा झटका लगा है। विज्ञापन के जादूगर के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने 70 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। अबकी बार मोदी सरकार और ठंडा मतलब कोका कोला समेत कई मशहूर विज्ञापन लिखे थे।
सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की जनसुनवाई में 134 लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। नेत्रहीन छात्रा शामुंडी नेमा की आपबीती ने सभी को भावुक कर दिया। कलेक्टर ने समाधान का आश्वासन दिया। जगतदेव तालाब संरक्षण, जमीन विवाद, अवैध कब्जा और प्रमाण पत्र संबंधी मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अगस्त को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। सिम्पसन न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन स्लिप फील्डर रहे, बल्कि कोच के तौर पर उन्होंने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
बलपुर के 'मसीहा' पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे जीवनभर मात्र 20 रुपये में मरीजों का इलाज करते थे, जिसके लिए उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जानें इस महान चिकित्सक की निस्वार्थ सेवा की कहानी।


















