गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत आ गए हैं। वह रविवार सुबह पत्नी कामना और बेटे किआश के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की उट रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला भी साथ थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। मन की बात के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की। इसके अलावा भी कई अहम बातें देश के सामने रखीं। शुरुआत में पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला और स्पेस के बारे में बात की।
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े निर्णय लिए। पीएम धन-धान्य कृषि योजना को 24,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली, एनएलसी इंडिया को ग्रीन एनर्जी में 7,000 करोड़ के निवेश की अनुमति दी गई। साथ ही, शुभांशु शुक्ला की आईएसएस से सफल वापसी पर कैबिनेट ने गर्व व्यक्त किया, जो भारत के अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में एक अहम कदम है।
भारत का नाम रोशन कर रहे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आज दोपहर 3:00 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे।
इसरो और नासा के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में गए शुभांशु शुक्ला अपने सभी साथियों के साथ आज रवाना होंगे। शुभांशु का स्पेसक्राफ्ट धरती के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, अंतरिक्ष को अलविदा कहने से पहले शुभांशु ने सभी क्रू मेंबरों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया है।
अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के शुभांशु शुक्ला के लौटने की राह पूरा देश देख रहा है। शुभांशु इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हैं, जहां पहुंचने वाले वे पहले भारतीय बने हैं। शुभांशु और उनके साथियों को 14 दिन तक रहना था। उनकी यह मियाद पूरी होने वाली है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं।
आज की 'स्टार सुबह' में पढ़ें: भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का ISS पर ऐतिहासिक आगमन, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मानहानि मामले में कोर्ट का समन, और ब्लैक बॉक्स मिलने से किसी बड़े हादसे का सच आएगा सामने।
शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। शुभांशु ISS पर पहुंचने वाले पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। जानें इस ऐतिहासिक पल की पूरी खबर।
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार है, जब 11 जून को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 'एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4)' का नेतृत्व करेंगे।






















