मध्यप्रदेश शासन ने महावीर जयंती अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी की है। कलेक्टरों को 30 या 31 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करने की अनुमति दी गई है। भोपाल में 30 मार्च को छुट्टी रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा-अगर कोई पति अपनी पत्नी से घर के सभी खर्चों का हिसाब रखने के लिए एक्सेल शीट बनाने को कहता है, तो इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता और इसके आधार पर आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए यह बात कही।
सतना जिला अस्पताल में 28 वर्षीय रंजना पटेल ने सामान्य प्रसव से अलग-अलग समयांतराल में तीन बच्चों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया। कम वजन के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि मां स्वस्थ है। 21 नवम्बर को हुई इस डिलेवरी में चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
SAPAKS ने मध्य प्रदेश पदोन्नति नियम 2025 का विरोध शुरू किया। संगठन का तर्क है कि नए नियमों में सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है और पुराने, खारिज प्रावधानों को दोहराया गया है। जाने पूरा मामला और 12 नवंबर की सुनवाई पर SAPAKS का रुख।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ला नीना के प्रभाव से इस वर्ष भारत में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। जानें उत्तर और दक्षिण भारत में मौसम का हाल, दिवाली से पहले बढ़ा ठंड का असर, और अत्यधिक वर्षा की संभावना।
रीवा में राहत की सांस, पानी उतरा तो उभरे नुकसान के निशान लगातार बारिश और बाढ़ के संकट के बाद रीवा शहर में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। नदियों का जलस्तर घटा है, लोग राहत शिविरों से लौट चुके हैं और जनजीवन पटरी पर आ रहा है। हालांकि जलभराव वाले इलाकों में अब भी कीचड़ और कचरे की सफाई जारी है। ईको पार्क, रिवर फ्रंट सहित कई मोहल्लों में हुआ भारी नुकसान। प्रशासन सर्वे और राहत कार्य में जुटा है।
सभी मूलांकों के लिए 17 जून 2025 का सामान्य अंक ज्योतिष भविष्यफल दिया गया है




















