रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'Toxic' का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। जानें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ होने वाले बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश और फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में।

मुंबई। एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
भारतीय सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। काफी समय से चर्चा में रही उनकी अगली फिल्म 'Toxic' (टॉक्सिक) की रिलीज डेट और टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यश ने साफ कर दिया है कि वह अपनी तय तारीख यानी 19 मार्च से पीछे नहीं हटेंगे, जिसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से होगा।
दिसंबर में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, जिससे हिंदी सिनेमा में इसका पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि, 'KGF 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की फैन फॉलोइंग ग्लोबल हो चुकी है। 'टॉक्सिक' के फर्स्ट लुक को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज ने यह साबित कर दिया है कि यश की वापसी का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।
निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें यश हाथ में शराब की बोतल लिए बर्फबारी और खून के बीच नजर आ रहे हैं।
टीजर रिलीज डेट: 20 फरवरी
टीजर रिलीज का समय: सुबह 9 बजकर 35 मिनट
फिल्म की रिलीज डेट: 19 मार्च
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को KVN प्रोडक्शंस ने फाइनेंस किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम नजर आएंगे। हालांकि, पहले जारी किए गए गाड़ी वाले सीन को लेकर कुछ विवाद हुआ था, लेकिन फिल्म के एक्शन ने फैंस को रोमांचित कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर, 'धुरंधर 2' के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दर्शकों का मानना है कि इसमें नए विजुअल्स की कमी थी, जिसके चलते इसके हिंदी टीजर को दो हफ्तों में केवल 15 मिलियन व्यूज ही मिल सके।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह