सतना में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित। खरीदी केंद्र तय न होने से किसान परेशान हैं और फसल खराब होने पर रिजेक्शन का खतरा बढ़ गया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चालू माह के जुम्मा-जुम्मा पांच दिन बीते हैं। इसमें से तीन दिन मौसम ने ऐसा हाहाकार मचाया है कि खलिहान तक आ चुकी फसल बदरंग होने लगी है। कहीं-कहीं तो खड़ी बालियां भी धरातल को छू गर्इं। इसमें भी माशा अल्लाह सरकारी खरीदी की लेटलतीफी अन्नदाता के तनाव को और बढ़ा रही हैं। सरकारी सुस्ती का आलम यह है कि किसान के गेहूं को खरीदने के लिए तंत्र केन्द्र बनाने में हीलाहवाली किए हुए है।
बैशाख माह का स्वागत मेघों ने जबरदस्त तरीके से किया। मौसम खराब होने के तीन दिनों को ही देखें तो 1 से 10 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है। इसके साथ अंधड़ और झंझावात ने फसलों की ऐसी तेसी कर दी। इसमें से जो बचा-खुचा वह खलिहान में पड़ा है। जिस पर ओले बरस रहे हैं। आशंका है कि खलिहान में ही फसल बदरंग हो जाएगी ऐसे में सरकारी खरीदी के समय रिजेक्ट होने का खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा परिवहन के खर्चे को लेकर भी किसान परेशान है। संयोग देखिए कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की तारीख मुकर्रर कर ली गई है लेकिन अब तक हुक्मरान उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण नहीं कर सके हैं। आधिकारिक रूप से कहा जा रहा है कि एक-दो दिन में ऐसा हो जाएगा। पिछली बार 95 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे।
बेचने को लेकर आतुर किसान का बढ़ रहा तनाव
उचेहरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेह के ग्राम अतरवेदिया कला में कृषक बालेंद पांडे बटाईदार भीखम कुशवाहा के खेत में प्याज के खेत में कल रात हुई बारिश और ओले के कारण प्याज की फसल टूट गई। उन्होने लगभग 40000 कर्ज लेकर डेढ़ एकड़ खेत में प्याज लगाई थी अब अपनी पूंजी खड़ी करने के भी लाले पड़ेंगे यह सोचकर कृषक चिंतित है।
इस बार 2.66 लाख एमटी का लक्ष्य
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए दोनों जिलों में गेहंू खरीदी के लिए 2.66 लाख मीट्रिक टन की उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। इसमें सतना जिले में 2 लाख 7 हजार 3 सौ 19 मीट्रिक टन और मैहर जिले में 59 हजार 4 सौ 71 मीट्रिक टन गेहूं का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। हालांकि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सतना जिले में 2 लाख 1 हजार 81 मीट्रिक टन और मैहर जिले में 57 हजार 7 सौ 40 मीट्रिक टन खरीदी की गई थी।
57 हजार किसानों को इंतजार
इस रबी वर्ष के लिए अपनी उपज बेचने के लिए जिले के 57 हजार से भी अधिक किसानों को इंतजार है। रामपुर बाघेलान तहसील के 15 हजार 30, नागौद तहसील के 12 हजार 1 सौ 5, उचेहरा तहसील के 8 हजार 9 सौ 27, कोटर तहसील के 6 हजार 78, रघुराजनगर 5 हजार 8 सौ 72, बिरसिंहपुर तहसील के 4 हजार 2 सौ 91, कोठी तहसील के 3 हजार 4 सौ 38 और मझगवां तहसील के 1 हजार 6 सौ 58 किसानों ने पंजीयन कराया है।
आय की आशा पर हताशा के ओले
जिस आय की आस में किसान बैठे हुए हैं उस पर ओले गिरे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि से तेज हवा और बारिश होती रही। क्रम रविवार की सुबह तक जारी रहा। इसके बाद ओले भी गिरे कोटर और अटरा सर्किल में करीब 10 ग्राम वजन के ओले गिरने की बात सामने आई है। इसके अलावा तिघरा, अतरवेदिया, बिरसिंहपुर, पगार, खड़ुरी, हरनामपुर और झुकेही सर्कि ल से भी ओले गिरने की खबरें तैरती रहीं।
मझगवां में सबसे ज्यादा 9.5 मिमी
जिले में रविवार सुबह बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे तक 8.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं ने मौसम को थोड़ा अस्थिर भी बना दिया। सबसे ज्यादा बारिश मझगवां में 9.5 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा नागौद में 5.2 मिमी, उचेहरा और रामपुर में 5-5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिरसिंहपुर में 4.0 मिमी, अमरपाटन में 3.0 मिमी, मैहर में 2.3 मिमी और रघुराजनगर में 2.0 मिमी बारिश हुई। अलग-अलग इलाकों में बारिश का असर भी अलग नजर आया-कहीं तेज बौछारें तो कहीं हल्की फुहारें पड़ीं।
चित्रकूट में हवा तेज
तापमान की बात करें तो अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.0 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 77 से 35 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे दिनभर उमस और राहत का मिश्रित असर बना रहा। हवा की रफ्तार में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। चित्रकूट में तेज हवाएं 31 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जबकि सतना में हवा लगभग शांत रही और रफ्तार केवल 3 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह