सतना में गांव-बस्ती चलो अभियान कार्यशाला में कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का संदेश दिया, कहा कि योजनाओं का लाभ बताने और बूथ स्तर पर सक्रियता से विपक्ष की ताकत घटेगी

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
90 प्रतिशत लोग शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और उन्हें यह योजना भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही है, फील्ड में काम भाजपा के नेता कर रहे हैं। विपक्ष वाले कुछ भी नहीं कर रहे हैं, बावजूद इसके विपक्ष को लगातार वोट मिल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं, वे कुछ नहीं कर रहे। कार्यकर्ता जिस दिन पोलिंग बूथ, गांव और बस्तियों में सक्रिय हो जाएगा उस दिन विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी। यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पतेरी स्थित एक होटल में भाजपा के स्थापना दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित गांव चलो-बस्ती चलो अभियान को मुख्य अतिथि की हैसियत से सम्बोधित करते हुए कही। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘सी’ वोटरों पर अपना फोकस करें। इस दौरान सांसद गणेश सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
हितग्राही के घर जाएं, संवाद करें
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ता हर पोलिंग बूथ पर माह में कम से कम दो बार अवश्य जाए और ‘सी’वोटर (जो हमें वोट नहीं देता) को बताएं कि देश और प्रदेश की सरकार ने खाद्यान भेजा है, वह मिला कि नहीं, यदि नहीं मिला है तो जाकर लाएं। ऐसे वोटरों को बताएं कि यह योजना भाजपा की है और इसे मोदी और डॉ. मोहन यादव की सरकार संचालित कर रही है। जिस दिन लाड़ली बहना योजना का पैसा हितग्राहियों के खाते में जाए उस दिन हितग्राहियों के घर जाएं और उनसे संवाद करें।
काम हम कर रहे वोट विपक्ष को भी मिल रहे
कैलाश विजयवर्गीय ने एक नेता की बजाय कार्यकर्ताओं को मोटीवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पोलिंग बूथों में देखें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितने वोट मिले थे और दूसरे दल के लोगों को कितने मत। उन्होंने कहा कि दिन- रात जनता के बीच काम हम करते हैं, जनकल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकार लाती है और वोट विपक्ष को भी मिलते हैं। यह इसलिए हो रहा है कि हम हितग्राहियों को बता नहीं पाते कि योजना भाजपा की है और भाजपा की सरकार उन्हें लाभ दे रही है।
नकारात्मकता फैलाई जा रही
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रहे हैं उन्हें उनका लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके समाज में कई ऐसे लोग गरीबों के बीच सक्रिय है जो भाजपा और उसकी सरकारों के खिलाफ नकारात्मकता फैला रहे हैं। गरीबों के बीच सक्रिय लोग कहते हैं सरकार ने जो भी किया है वह हमारा हक है।
ये रहे मौजूद
गांव-बस्ती चलो अभियान के दौरान चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की, महापौर योगेश ताम्रकार, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री स्वप्ना वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद तिवारी, नरेन्द्र त्रिपाठी, विनोद यादव, चन्द्रकमल त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, रामदास मिश्रा,पूर्व नगर निगम स्पीकर अनिल जायसवाल, बाला यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिगनहट सरपंच उमेश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर ममता पांडेय, जल कार्य प्रभारी आदित्य यादव, ऋषभ सिंह, रमाकांत गौतम, विजय तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, अजय सिंह मिंटू, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण द्विवेदी ने किया ।
भाजपा देश के बारे में सोचती है बाकी दल कुर्सी के बारे में
गांव -बस्ती चलो अभियान की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में भाजपा ही मात्र ऐसा दल है जो सिर्फ देश के बारे में सोचता है जबकि अन्य राजनीतिक दल कुर्सी के बारे में।
यह भी कहा
मीसाबंदी एवं दिवंगत जिलाध्यक्ष के परिजनों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा मंसाबंदी पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, कमलाकर चतुर्वेदी, रामकुमार अग्रवाल, केशव भारती, गंगा प्रसाद चतुर्वेदी, कमलेश सिंह, शिवकुमार शर्मा, सुशीलचन्द्र खरे, सुन्दरदास नामदेव एवं दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. लालजी अग्रवाल, स्व. इन्द्रराज सिंह यादव, स्व. बृजेन्द्रनाथ पाठक, स्व. राजकुमार मिश्रा के परिजनों विजय यादव, रामकली मिश्रा, अजय पाठक, रोहित अग्रवाल का सम्मान किया गया।
हेडमास्टर बने विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं से पूछे प्रश्न
गांव-बस्ती चलो अभियान की कार्यशाला के दौरान भाजपा व कांग्रेस शासनकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने हेडमास्टर की भूमिका में अपने आपको लाते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल- जवाब किया। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है तब उसे गांव-बस्ती चलो अभियान चलाने की आवश्यकता है? इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कई और सवाल किए। नेता और कार्यकर्ता के बीच सवाल-जवाब का यह सिलसिला काफी देर तक चला।
यह बात ठीक नहीं...
देश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जब अपना उद्बोधन दे रहे थे उसी दौरान मंच में मौजूद पार्टी के एक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोबाइल में बातचीत करने में लगे थे। इस पर श्री विजयवर्गीय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह बात ठीक नहीं है... जब मंच ही मेरी बात नहीं सुन रहा तो सामने बैठा कार्यकर्ता क्या सुनेगा?
ऐसे चला सवाल-जवाब
कैलाश : गांव बस्ती चलो अभियान की जरूरत है?
कार्यकर्ता: (पूर्व महापौर ममता पाण्डेय), हां, सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उन योजनाओं का लाभ कौन दे रहा यह बताने के लिए।
कैलाश : सबसे बड़ा दल, कार्यकर्ता किसके पास?
कार्यकर्ता: हमारे (भाजपा) के पास।
कैलाश : क्या हम कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं?
कार्यकर्ता: नहीं।
कैलाश : हम राजनीति किसके लिए करते हैं?
कार्यकर्ता: देश के लिए।
कैलाश : पीएम (भाजपा) का ध्येय वाक्य क्या है?
कार्यकर्ता: देश पहले, दल बाद में
कैलाश : देश को खोखला करने वालों के खिलाफ संघर्ष कौन करेगा?
कार्यकर्ता: हम (भाजपा) करेंगे।
कैलाश : धारा 370 हटाने का काम किसने किया?
कार्यकर्ता: भाजपा ने।
कैलाश : नक्सलवाद किसने खत्म किया?
कार्यकर्ता: भाजपा ने।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद गहराया। विधानसभा सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन। जानें क्या है 27% आरक्षण और 13% होल्ड का पूरा मामला।
मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से व्यापक बारिश न होने से वर्षा का घाटा 16% तक पहुंच गया है। 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कब तक राहत की उम्मीद जताई है।
समर्थन मूल्य पर खरीदे धान की कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर मिल संचालकों ने अतिरिक्त स्टैकिंग भुगतान के आरोप लगाए। उन्होंने पारदर्शिता, नियमों की स्पष्टता और वित्तीय ऑडिट की मांग की।
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, मंदाकिनी घाट और सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। अधूरे निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि गुणवत्ता और कार्य प्रगति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को प्रतिदिन मिलने वाली कई कॉल फर्जी साबित हो रही हैं। अधिकारियों ने चेताया कि झूठी सूचनाएं वास्तविक आपात स्थितियों में राहत कार्य में देरी और जोखिम बढ़ा सकती हैं।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में परीक्षा के दौरान सीनियर छात्रों की जगह जूनियरों के बैठने का मामला सामने आया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को डिबार किया, जबकि प्रभारी डीन ने अटेंडेंस कम होने और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
रीवा की चोरहटा पुलिस ने प्रयागराज से लाई जा रही 1052 शीशी कोडिनयुक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।
सिंगरौली में शासकीय भूमि अतिक्रमण मामले में सिविल जेल भेजे जाने पर ग्रामीण ने एसडीएम न्यायालय में गंभीर आरोप लगाए। प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप बताया।
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने पर नवंबर तक रेल सेवा शुरू हो सकती है। रेलवे स्टेशन, पटरियों और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जबकि रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव मिला। दोनों मामलों की जांच जारी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।