रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक युवक का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा। युवक हाथ में नारियल लेकर दंडवत हालत में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया। वह जमीन पर लोटते हुए पहुंचा था। गांव की सड़क पिछले दो सालों से नहीं बनने के कारण वह परेशान था। शिकायत लेकर युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
आपको बता दें कि इस युवक का नाम धनेश सोनकर है। धनेश इसके पहले भी कलेक्ट्रेट में अलग अलग तरह से प्रदर्शन कर चुके हैं। पहले भी उनका प्रदर्शन चर्चाओं में रहा। इस बार भी वह कुछ अलग अंदाज में ही शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। दरअसल धनेश जवा तहसील के गाढ़ा 138 के रहने वाले हैं। वह मंगलवार को हाथ में नारियल लेकर दंडवत होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में गांव में सड़क का टेंडर हुआ था। 2 करोड़ 51 हजार का टेंडर हुआ था। कोई काम नहीं हुआ। सड़क पर पुल तक नहीं बना। उन्होंने बताया कि बिना सूचना के पीडब्लूडी ने घर तक गिरा दिया। कमिश्नर, कलेक्टर का आदेश बताकर घर गिरवा दिया गया। धनेश ने बताया कि किसानों को बांटने के लिए 50 लाख का मुआवजा आया था। उसका भी किसी किसान को वितरण नहीं किया गया। अब जून 2025 में पीडब्लूडी के कार्यपालन यंत्री ने टेंडर निरस्त कर दिया। ठेकेदार को टर्मिनेट कर दिया। ठेकेदार पर पेनाल्टी नहीं बनाई जा रही थी। पीडब्लूडी के अधिकारियों के कारण ही समय पर सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि गांव के कई किसानों की जमीन सड़क में फंसी किसी को भी मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि जब जब धरना देता हूं तब तब फाइल आगे बढ़ती है। अब जाकर रिटेंडर में फाइल पहुंची है। सड़क नहीं बनने के कारण पूरे गांव के लोगों पर संकट मंडरा रहा है। उनका कहना है कि गांव डूब क्षेत्र में आता है। ऐसे में सड़क और पुल नहीं बनने से गांव के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने चेतावनी भी दी गई कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो वह कलेक्ट्रेट की छत से ही कूदकर जान दे देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।