मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में एकात्म पर्व का शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव 17 से 21 अप्रैल तक चलेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से मांधाता पर्वत पर स्थित एकात्म धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में 5 दिवसीय एकात्म महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ शाला का पूजन किया।
आद्य गुरु शंकराचार्य की स्मृति में पांच दिवसीय आयोजन

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में एकात्म पर्व का शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव 17 से 21 अप्रैल तक चलेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से मांधाता पर्वत पर स्थित एकात्म धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय एकात्म महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ शाला का पूजन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का अंगवस्त्रम, आदि गुरु शंकराचार्य की धातु की मूर्ति और चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का अंगवस्त्रम, आदि गुरु शंकराचार्य की धातु की मूर्ति, चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया।
जागरण का सुंदर संगम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा-आद्य गुरु शंकराचार्य की पावन स्मृति और अद्वैत वेदांत के सार्वभौमिक संदेश को आम जन तक पहुंचाने के लिए एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आयोजित आचार्य शंकर प्रकटोत्सव एकात्म पर्व में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह उत्सव भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और एकात्म भाव के जागरण का सुंदर संगम है। अद्वैत का संदेश हमें याद दिलाता है कि पूरी सृष्टि एक ही चेतना से भरी हुई है।
विभिन्न विषयों पर संवाद
वहीं, वैदिक अनुष्ठान के बाद एकात्म पर्व के पांच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत अद्वैत वेदांत की समकालीन परंपराओं पर विस्तृत और सार्थक संवाद प्रारंभ हुआ। पहले दिन अद्वैत एवं जेन जी जैसे महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय पर स्वामी स्वात्मानंद सरस्वती, स्वामिनी ब्रह्मप्रज्ञानंद सरस्वती, सतावधानी ललितादित्य और विशाल चौरसिया ने युवाओं के नजरिए से अद्वैत की व्याख्या की। वहीं, उड़िया बाबा विषय पर मां पूर्णप्रज्ञा, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती और आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण (अयोध्या) द्वारा इस परंपरा के दार्शनिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
700 युवा बनेंगे शंकरदूत
समापन दिवस 21 अप्रैल को नर्मदा तट पर दीक्षा समारोह होगा, जिसमें देश-विदेश के 700 से अधिक युवा शंकरदूत के रूप में दीक्षा लेंगे। इसी दिन अद्वैत वेदांत के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती और गौतम पटेल को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 18 अप्रैल को जसलीन कौर की गुरुवाणी और डॉ. पद्मजा सुरेश का भरतनाट्यम, 19 अप्रैल को पार्वती बाउल और रमा वैद्यनाथन की प्रस्तुतियां होंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।