हर रविवार साप्ताहिक कॉलम

भाजपा दफ्तर में अब कांच नहीं, गोपनीयता का राज

भाजपा अक्सर अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का दावा करती रही है, लेकिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में हाल के दिनों में जो बदलाव हुए हैं, उसने गलियारों में नई तरह की फुसफुसाहट शुरू कर दी है।दरअसल, भाजपा के नए पदाधिकारियों के आने के बाद कार्यालय के कई कक्षों में लगे ट्रांसपेरेंट कांच अब पारदर्शी नहीं रहे। पहले इन कांचों के जरिए बाहर से यह साफ दिखाई देता था कि कमरे के भीतर क्या गतिविधि चल रही है। कार्यकर्ता गलियारे से गुजरते हुए अपने नेताओं को काम करते हुए देख भी लेते थे और कई बार नजरें मिल भी जाती थीं।अब हालात बदल गए हैं। इन पारदर्शी कांचों पर ऐसी फिल्म चढ़ा दी गई है कि बाहर से अंदर का नजारा पूरी तरह ओझल हो गया है। यानी अब कमरों के भीतर क्या चल रहा है, यह बाहर खड़े कार्यकर्ताओं को दिखाई नहीं देता। कार्यालय के भीतर इसका तर्क भी दिलचस्प दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब कार्यकर्ता गलियारे से गुजरते हुए कमरों की तरफ देखते थे तो भीतर बैठे पदाधिकारियों का ध्यान भटक जाता था। इसलिए “कामकाज में एकाग्रता” बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि कार्यकर्ताओं की नजर से ही बचना है तो फिर पार्टी की वह पारदर्शिता कहां गई, जिस पर अक्सर गर्व किया जाता है? आखिर जिन कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन खड़ा होता है, उनसे ही अगर कमरे का नजारा छिपाना पड़े तो चर्चा तो होगी ही।
इतने सस्ते कलेक्टर कहां मिलेंगे!
विंध्य क्षेत्र की प्रशासनिक गलियों में इन दिनों एक कलेक्टर साहब खासे चर्चा में हैं। वजह उनके फैसले नहीं, बल्कि उनकी “दरियादिली” बताई जा रही है। चर्चा यह है कि साहब इतने “सुलभ” हैं कि थोड़ी-सी रकम में ही कई कामों की फाइलें तेजी से दौड़ने लगती हैं। कहने वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि जनाब ने मानो कलेक्टरी नहीं, कोई छोटी-सी दुकान खोल रखी हो, जहां “रेट लिस्ट” भले सार्वजनिक न हो, पर काम कराने वालों को रास्ता अच्छी तरह मालूम है। दिलचस्प बात यह है कि कलेक्टर साहब की यह “ख्याति” अब सिर्फ जिले तक सीमित नहीं रही। फुसफुसाहटें राजधानी के मंत्रालय के पांचवें माले तक भी पहुंच चुकी हैं। वहां बैठे बड़े अफसरों के कानों में भी यह चर्चा धीरे-धीरे गूंजने लगी है कि विंध्य में एक कलेक्टर साहब “बहुत किफायती” साबित हो रहे हैं। अब देखना यह है कि साहब इन शिकायतों का इलाज कैसे करते हैं सफाई देकर मामला ठंडा करते हैं या फिर ऊपर बैठे लोग ही उनका “ट्रांसफर ऑर्डर” लिखकर इस दुकान पर ताला लगवा देते हैं। बता दें साहब का ज़िला टाइगर को लेकर भी ख्याति प्राप्त है फिलहाल तो प्रशासनिक गलियारों में यही तंज घूम रहा है कि इतने सस्ते कलेक्टर आजकल मिलते कहां हैं!
कांग्रेस का ‘लीगल सेल’ कानून बाद में, लापरवाही पहले

लोकतंत्र में चुनाव केवल वोटों का खेल नहीं होता, यह राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का सवाल भी होता है। खासकर जब मामला उपचुनाव का हो तो सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने एक अलग ही “रिकॉर्ड” बना दिया जीतकर भी हारने का। कहानी बड़ी दिलचस्प है। कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत गए, लेकिन बाद में पता चला कि हलफनामे में ही गड़बड़ी हो गई। बस, यहीं से पूरी जीत की कहानी उल्टी पड़ गई और मामला अदालत तक पहुंच गया। नतीजा जिस सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था, वही विधायकी हाथ से फिसल गई। अब बड़ा सवाल यह है कि जब फार्म भरा जा रहा था तब कांग्रेस का तथाकथित “लीगल सेल” कहां था? कांग्रेस अध्यक्ष की टीम कहां थी? नेता प्रतिपक्ष की पूरी फौज किस काम में व्यस्त थी? चुनाव में जहां बूथ से लेकर बैलेट तक रणनीति बनाई जाती है, वहां एक साधारण कानूनी दस्तावेज की जांच तक नहीं हो पाई। लगता है कि कांग्रेस का लीगल सेल शायद नाम का ही रह गया है।दिलचस्प यह भी है कि अब जब मामला हाथ से निकल चुका है तो कुछ जिम्मेदार लोग अदालत पर ही तंज कसने में जुट गए हैं। लेकिन सवाल वही है कि क्या कभी अपनी ही गिरेबान में झांकने की फुर्सत मिलेगी?आखिर लोकतंत्र में चुनाव लड़ना केवल भाषण देने का काम नहीं होता, कागजों की दुनिया भी उतनी ही गंभीर होती है। और विजयपुर ने यह सबक कांग्रेस को कुछ ज्यादा ही महंगा देकर याद दिलाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मंत्री, पूर्व मंत्री से लेकर विधायक-सांसद और अन्य पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अनुशासन, भाषा की गरिमा तोड़ने के लगातार सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के बिगड़े बोल और अधिकारियों को खुलेआम दी जा रही धमकियों ने पार्टी-संगठन की जमकर किरकिरी करा रहे हैं। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के एसडीओपी (प्रशिक्षु आईपीएस) आयुष जाखड़ को खुलेआम धमकी दी।
मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ चेहरे अपनी विरासत से पहचाने जाते हैं, तो कुछ अपनी कार्यशैली से। लेकिन जब बात अजय सिंह 'राहुल' की आती है, तो ये दोनों खूबियां एक जादुई संतुलन में नजर आती हैं। विशेष बातचीत...
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अब केवल जुमला बनकर रह गई है। विधानसभा के पटल पर रखे गए ताजा आंकड़े प्रदेश की प्रशासनिक ईमानदारी का वह काला चेहरा उजागर करते हैं, जो न केवल चुभने वाला है, बल्कि डरावना भी है। पढ़िए ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
कभी बागी और बंदूकों के लिए कुख्यात चंबल का बीहड़ आज एक नए और अधिक खूंखार 'रेत माफिया' की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की कोख उजाड़कर फल-फूल रहा यह अवैध धंधा अब महज चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित खूनी खेल बन चुका है।
साक्षात्कार ... राजनीति अक्सर उन रास्तों से होकर गुजरती है जिसकी कल्पना व्यक्ति ने स्वयं नहीं की होती। कुछ ऐसा ही सफर पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर का रहा।
हर रविवार सियासी, नौकरीशाह की अंदर की खबरों का कॉलम
प्रशानिक, राजनीतिक अंदर खबर की खबर उजागर करने वाला कॉलम
बुंदेलखंड के एक छोटे से गांव से लेकर दिल्ली और फिर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत मध्यप्रदेश विधानसभा में 10 वर्ष तक प्रमुख सचिव रहे अवधेश प्रताप सिंह की जीवन यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है।
मध्यप्रदेश में 2023 में 230 निर्वाचित विधायकों में से 90 के खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं। इसमें 34 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, जो 230 सदस्यीय सदन का लगभग 39 प्रतिशत है
मध्यप्रदेश में जाति प्रमाण-पत्र का विवाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में गरमाया हुआ है, जिसमें कई वर्तमान-पूर्व सांसद, विधायक और आईएएस-आईपीएस अफसर कानूनी शिकंजे में फंसे नजर आ रहे हैं।